फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: During attempt to rob, 2 miscreants pulled shopkeeper from counter and dragged him for 10 meters

Rajasthan: दुकानदार को काउंटर से खींचकर 10 मीटर तक घसीटा; 20 रुपये का सामान खरीद लूट की कोशिश में पिट गए चोर

Sat, 09 Mar 2024 06:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Mar 2024 06:57 PM IST
सार

Jhunjhunu Hindi News: पीड़ित दुकानदार ने बताया कि शुक्रवार को दो युवकों ने मेरी दुकान से 20 रुपये का सामान खरीदा था, मैं पैसे चेंज करने लगा। इतने में एक युवक ने नोट फटा होने की बात कहकर उसे बदलने को कहा। मैंने जैसे ही काउंटर के गल्ले से दूसरा नोट निकला तो युवक ने झपट्टा मारकर 10 हजार रुपये छीन लिए।

विज्ञापन
Jhunjhunu: During attempt to rob, 2 miscreants pulled shopkeeper from counter and dragged him for 10 meters
लूट की कोशिश की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झुंझुनू में चोर-लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि थाने से सटी दुकान पर दिनदहाड़े 10 हजार रुपये लूटने की कोशिश की। हालांकि दुकानदार ने हिम्मत दिखाई और तो लोगों ने चोर को पकड़कर पीट दिया। यह मामला सूरजगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां थाने से सटी दुकान पर दो बदमाशों ने 20 रुपये का सामान खरीदा और लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

विज्ञापन


‘कई वारदात खुलने की उम्मीद है’
वहीं, सूरजगढ़ थाना इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब दो बदमाशों ने नजदीकी हार्डवेयर की दुकान में लूट की कोशिश की। जहां लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है, पूछताछ कर रहे हैं। इन दिनों इलाके में चोरी की घटनाएं हुई हैं। इनसे कई वारदात खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
दुकानदार ने दिखाई हिम्मत हाथ नहीं छोड़ा
पिलानी थाना इलाके के कजडा गांव निवासी दुकानदार दयापाल कुमावत ने बताया कि मेरी सूरजगढ़ कस्बे में थाने के पास हार्डवेयर की दुकान है। शुक्रवार दोपहर दो युवक दुकान पर सामान खरीदने आए, 20 रुपये का सामान खरीदा था, पैसे चेंज करने लगा। इतने में ही एक युवक ने नोट फटा होने की बात कहकर नोट को बदलने को कहा। जैसे ही काउंटर के गल्ले से दूसरा नोट निकला तो युवक ने झपट्टा मारकर 10 हजार रुपये छीन लिए। मैंने तुरंत उसका हाथ पकड़ लिया। उसने भरसक छुड़ाने की कोशिश की, मैंने हाथ नहीं छोड़ा। उसने मुझे काउंटर के ऊपर से खींच कर 10 मीटर तक घसीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार दयापाल ने आगे बताया कि जब उन्होंने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हुए। फिर सभी ने मिलकर बदमाशों को पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई भी कर दी। हालांकि लूट की कोशिश की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में दो बदमाश नजर आ रहे हैं। एक बदमाश झपट्टा मार कर दुकानदार से रुपये लूटकर भागते नजर आ रहा है तो दूसरा बदमाश दुकानदार से छीना-झपटी करता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed