{"_id":"66644d6b7a104547ef0e10e1","slug":"jhunjhunu-consumed-poison-by-putting-suicide-note-on-whatsapp-status-said-wife-and-in-laws-are-responsible-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट का स्टेटस डालकर जहर खाया, कहा- पत्नी और ससुराल वाले इसके जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट का स्टेटस डालकर जहर खाया, कहा- पत्नी और ससुराल वाले इसके जिम्मेदार
Sat, 08 Jun 2024 05:55 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:55 PM IST
सार
पिलानी के डुलानिया गांव में एक युवक ने पत्नी और ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार बताते हुए व्हाट्सएप स्टेटस डाला और जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामला दो दिन पहले का है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अब तक युवक का शव नहीं उठाया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पत्नी, सास और साले पर 15 लाख की मांग करने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने 6 जून को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट भी व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अब तक युवक का शव नहीं उठाया है।
विज्ञापन
मामला झुंझुनू जिले के पिलानी क्षेत्र के डुलानिया गांव का है। पिलानी थाना इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि पिलानी के डुलानिया गांव में राकेश केडिया किराने की दुकान चलाता था। 6 जून को उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट लगाते हुए अपनी पत्नी समेत ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार बताया और कड़ी सजा देने की मांग की। इसके बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
यह लिखा व्हाट्सएप स्टेटस पर
अपने सुसाइड नोट में युवक ने लिखा कि मैं राकेश केडिया अपनी पत्नी सुमन केडिया के टॉर्चर से परेशान हूं। सुमन मेरी मां का अपमान करती है और मेरे बच्चों की सार-संभाल भी नहीं करती है। इस हरकत में मेरी सास और साला सुमन का साथ दे रहे हैं और मुझसे 15 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं, यह पूर्ति मुझे नहीं हो पाएगी इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं। प्रशासन से गुजारिश है कि मेरी पत्नी सुमन, सास और साले को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि मेरी आत्मा को शांति मिल सके।
विज्ञापन