फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu CM Bhajanlal Sharma Says Congress misled in name of canal Taunt on Rahul Gandhi

CM Bhajanlal: 'कांग्रेस ने नहर के नाम पर गुमराह किया, राहुल गांधी पर बोले- आलू का पता नहीं धरती सोना उगलेगी'

Wed, 20 Mar 2024 08:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 08:43 PM IST
सार

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को झुंझुनूं जिले में क्लस्टर की बैठक में शामिल हुए। बैठक में सीएम ने कहा, कांग्रेस ने 50 साल तक झूठ बोला है। वहीं, छह कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए।

विज्ञापन
Jhunjhunu CM Bhajanlal Sharma Says Congress misled in name of canal Taunt on Rahul Gandhi
सीएम भजनलाल शर्मा सहित अन्य बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को झुंझुनूं दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, सह प्रभारी विजया रहाटकर, केंद्रीय मंत्री व अलवर से भाजपा सांसद प्रत्याशी भूपेंद्र यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन


झुंझुनूं में नाथजी का टीला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में झुंझुनूं-सीकर क्लस्टर और कोर कमेटी की बैठक हुई। सीएम भजनलाल करीब ढाई घंटे देरी से यहां पहुंचे। झुंझुनूं पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का स्वागत किया गया। सीएम ने पीरू सिंह सर्किल के पास स्थित परमवीर चक्र विजेता शहीद पीरू सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। बैठक में झुंझुनूं व सीकर के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी शामिल हुए। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने यमुना नहर के नाम पर गुमराह किया
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, कांग्रेस ने यमुना नहर के नाम पर गुमराह किया है। कांग्रेस ने तुष्टीकरण के अलावा कुछ नहीं किया। गरीबों और किसानों के नाम पर वोट मांगे, शेखावाटी में यमुना नहर के पानी के नाम पर जनता को गुमराह कर वोट मांगते रहे। 75 साल से यहां के गांव में पानी की समस्या बनी है। प्रधानमंत्री ने हमारी बात सुनी और तत्काल यमुना के पानी की मांग को पूरा किया।यमुना जल समझौते को लागू कर यहां के किसानों को बड़ी राहत दी है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार योजना का उद्घाटन करती है। यह गारंटी मोदी ही दे सकते हैं। कांग्रेस ने 50 साल तक झूठ बोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा
सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, आलू से सोना तो नहीं उगा सकते। लेकिन शेखावाटी के तीनों जिलों में जब यमुना का पानी आ जाएगा तो यहां की जमीन जरूर सोना उगलेगी। 

मौजूदा सांसद का कट सकता है टिकट
चर्चा है कि भाजपा झुंझुनूं सीट से मौजूदा सांसद नरेंद्र कुमार खींचड़ का टिकट काट सकती है। सांसद नरेंद्र कुमार को पार्टी ने मंडावा विधानसभा से चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। लेकिन वह हार गए, ऐसे में यहां से पार्टी किसी नए चेहरे को प्रत्याशी बन सकती है। इस सीट पर सांसद नरेंद्र कुमार की बहू हर्षिनी कुलहरी का नाम भी चल रहा है। इसके अलावा पार्टी मूल ओबीसी को टिकट देकर चौंका सकती है। इस दौरान चार दिन पहले नियुक्त हुए कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी मुरारी सैनी, पंचायत समिति सदस्य दिनेश सैनी, पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि नंदलाल सैनी, जिला कांग्रेस कमेटी के मनरूप जांगिड़, करणी सेना के रवींद्र और पार्षद संदीप सैनी भाजपा में शामिल हुए।

Jhunjhunu CM Bhajanlal Sharma Says Congress misled in name of canal Taunt on Rahul Gandhi
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर भाजपा को दिलानी है ऐतिहासिक विजय : सीपी जोशी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी झुंझुनूं के राजघराना रिसोर्ट में अलवर, सीकर व झुंझुनूं लोकसभा और चूरू के दा ग्रांड शेखावाटी होटल में बीकानेर, चूरू व श्रीगंगानगर लोकसभा की क्लस्टर कार्यकर्ता, कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए और भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी कार्यक्रमों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर लोकसभा चुनाव में राजस्थान की 25 की 25 सीटें भाजपा की झोली में होगी। फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के ध्येय को ध्यान में रखते हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलानी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विजयी माला पहनानी है। इसके लिए योजना के अनुसार तीव्रता से काम करना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि देश की जनता को मोदी गारंटी की गारंटी पर विश्वास है, यह अटूट विश्वास ही भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ताकत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं। असंभव को संभव करने की ताकत और क्षमता अगर किसी में है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में है। जनता देख रही है कि भाजपा की नीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास के चलते विधासभा चुनाव के समय और अब लोकसभा चुनाव के समय भी कांग्रेस सहित अनेक राजनैतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में पूर्व की कांग्रेस सरकार ने पांच साल जनहित के मुद्दों पर सिर्फ राजनीति की, विकास का कोई काम नहीं किया। अंतिम 6 माह में जनता को खोखली योजनाओं से लुभाने का प्रयास किया। दूसरी तरफ भाजपा की डबल इंजन सरकार है, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहले दिन से जनहित के मुद्दों पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया। 450 रुपये में गैस सिलेंडर, किसान सम्मान निधि और पेंशन में बढ़ोतरी, पेपर लीक के आरोपियों पर कार्रवाई के लिए एसआईटी का गठन, अपराधों पर नियंत्रण एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया। साथ ही ईआरसीपी एवं यमुना जल समझौता जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश का दोगनी गति से विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed