{"_id":"66b23bd02affdb4ce8037687","slug":"jhunjhunu-bcmo-team-again-took-action-against-15-labs-and-two-quack-doctors-pasted-notices-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: BCMO की टीम ने 15 लैब्स और दो झोलाछाप डॉक्टरों पर फिर की कार्रवाई, नोटिस किए चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: BCMO की टीम ने 15 लैब्स और दो झोलाछाप डॉक्टरों पर फिर की कार्रवाई, नोटिस किए चस्पा
Tue, 06 Aug 2024 08:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 06 Aug 2024 08:36 PM IST
सार
झुंझुनूं में अमर उजाला की ओर से अवैध लैब, नर्सिंग होम और अवैध अस्पतालों को लेकर लगातार खबर प्रकाशिक की जा रही है। इसका नतीजा हुआ कि अब तक 100 से अधिक लैब्स, नर्सिंग होम्स और अस्पतालों पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
बीसीएमओ ने फिर की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशों के तहत बीसीएमओ उदयपुरवाटी की टीम द्वारा अनाधिकृत रूप से चल रही 15 लैब्स और दो झोलाझाप डाक्टरों पर कार्रवाई हुई है। साथ ही लैब्स और अस्पतालों पर नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
बीसीएमओ डॉ. मुकेश भूपेश ने बताया कि खंड के अधीन संचालित 15 लैबों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में संलाचित की जा रही लैब का रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। अधिकत्तर लैबों का बायोमेडिकल वेस्ट रजिस्ट्रेशन व पॉल्यूसन बोर्ड का प्रमाण पत्र नहीं पाया गया।
विज्ञापन
वहीं, चिकित्सकों द्वारा लिखी हुए पर्ची भी किसी भी लैब पर नहीं मिली। अधिकतर लैब संचालकों द्वारा मरीजों के रजिस्ट्रेशन के रजिस्ट्रर का संधारण नहीं पाया गया। निरीक्षण में मिली अनिमितताओं के संबंध में सीएमएचओ को रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूर्व में निरीक्षण किया गया था, जिसमें सात दिन का समय दिया था। लेकिन आज तक किसी भी लैब संचालक, नवजीवन हॉस्पिटल और संजीवनी हॉस्पिटल के द्वारा कोई जवाब पेश नहीं किया गया। अंतिम तीन दिवस का समय देकर जवाब मय दस्तावेज मांगे हैं। उपलब्ध नहीं करवाने पर सीज की कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में बीसीएमओ उदयपुरवाटी डॉ. मुकेश भूपेश, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर आशा सैनी, तकनीकी सहायक विनोद कुमावत और सहायक प्रोग्रामर कैलाश सैनी शामिल रहे।