फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: Action against those negligent in election duty

Jhunjhunu: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई: निरीक्षण में गायब मिले प्रभारी सस्पेंड, सो रहे अफसर को नोटिस

Sun, 24 Mar 2024 03:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 24 Mar 2024 03:20 PM IST
सार

झुंझुनू में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। निरीक्षण में गायब मिले प्रभारी सस्पेंड तो वहीं, सो रहे अफसर को नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
Jhunjhunu: Action against those negligent in election duty
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू में लोकसभा चुनाव को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा रही है। ड्यूटी में लापरवाही बरते वालों में करवाई की जा रही है। चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक अधिकारी को निलंबित किया गया है। वहीं, दूसरे अधिकारी को नोटिस दिया गया।

विज्ञापन


चुनाव के दौरान अभ्यर्थियों और राजनीतिक दलों के खर्च पर निगरानी के लिए सरदारपुरा पिलानी में चेक पोस्ट बनाई गई है। इस चेक पोस्ट पर परिवीक्षा और कारागृह कल्याण अधिकारी पवन कुमार वर्मा को 20 से 29 मार्च तक दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक की पारी में निगरानी के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया था। 22 मार्च को दोपहर 3:00 बजे चिड़ावा एसडीएम बृजेश कुमार और डीएसपी विकास घिंघवाल ने 23 मार्च को दोपहर 2:50 बजे पिलानी थाना अधिकारी नारायण सिंह ने निरीक्षण किया। दोनों ही समय पवन वर्मा अनुपस्थित थे।
विज्ञापन


इस मामले को कलेक्टर चिन्मय गोपाल ने गंभीर मानते हुए पवन कुमार वर्मा को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इसी कार्यालय कृषि अनुसंधान अधिकारी रसायन मुकेश कुमार को बिसाऊ में चूरू रोड पर स्थापित स्थाई चेक पोस्ट पर निगरानी दल का प्रभारी लगाया गया था। मुकेश कुमार 20 से 29 मार्च तक रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक की ड्यूटी पर लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम राम रतन शोंकरिया ने 22 मार्च की मध्य रात 12:40 निरीक्षण किया तो वह सोते हुए पाए गए। राज कार्य के प्रति उदासीनता को लेकर एसडीएम ने मुकेश कुमार को कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed