फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   I'm sorry, love you: Please never do this to anyone, chat before the death of a minor,

Rajasthan News: चैट पर लिखा 'प्लीज किसी और के दिल से मत खेलना, लव यू', इंस्टाग्राम पर रील बनाई, फिर खाया जहर

Sat, 31 Aug 2024 06:08 PM IST
Jhunjhunu Bureau झुंझुनू ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:08 PM IST
सार

नाबालिग ने जहर खाकर जान दे दी। उसने चैट पर लिखा- "आई एम सॉरी माई बुगु, लव यू। कभी किसी के साथ ऐसा मत करना। प्लीज, मासूम दिल के साथ मत खेलना। मैं तड़पने लगा हूं तो ये कदम उठा रहा हूं। सॉरी, लव यू।" 

विज्ञापन
I'm sorry, love you: Please never do this to anyone, chat before the death of a minor,
मृतक युवक की फोटो

विस्तार

"आई एम सॉरी माई बुगु, लव यू। कभी किसी के साथ ऐसा मत करना प्लीज, मासूम दिल के साथ मत खेलना। मैं तड़पने लगा हूं तो ये कदम उठा रहा हूं। सॉरी, लव यू।" झुंझुनूं शहर के गुढ़ा रोड पर मृत पाए गए युवक ने मरने से पहले व्हाट्सएप पर यह संदेश छोड़ा। जहर के साथ फोटो डालकर उसने "गुड बाय" लिखा और इंस्टाग्राम पर रील भी बनाई थी।

विज्ञापन

झुंझुनूं शहर के गुढ़ा रोड पर शुक्रवार शाम को मृत पाए गए 16 वर्षीय युवक अरबाज के मोबाइल से मिले व्हाट्सएप चैट्स ने उसकी मौत के पीछे की दर्दनाक कहानी को उजागर किया। अरबाज, जो सुलताना थाना क्षेत्र के निजामपुरा गांव का निवासी था, ने अपनी मौत से पहले व्हाट्सएप पर कई संदेश छोड़े, जिसमें उसने लिखा, "मैं तड़पने लगा हूं तो ये कदम उठा रहा हूं, सॉरी, लव यू।" इसके साथ ही उसने जहर के साथ अपनी फोटो पोस्ट कर "गुड बाय" लिखा।

विज्ञापन

अरबाज ने मरने से पहले इंस्टाग्राम पर भी एक रील बनाई थी, जिसमें उसके दर्द और निराशा की झलक मिलती है। पुलिस को घटना स्थल पर मृतक के मोबाइल में व्हाट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट मिले, जिनमें उसने अपनी आखिरी बातों को साझा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को गुढ़ा रोड पर उसका शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पिता रफीक ने बताया कि उनका बेटा 15 दिनों से लादूसर गांव में मजदूरी कर रहा था और शुक्रवार को घर लौटने वाला था। लेकिन शाम को पुलिस से बेटे की मौत की सूचना मिली। उन्होंने यह भी कहा कि उनका बेटा आत्महत्या करने वालों में से नहीं था, और झुंझुनूं कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जानी चाहिए।

मृतक के बड़े भाई बबलू ने बताया कि वह और अरबाज दोनों लादूसर में काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह 8 बजे अरबाज ने घर जाने की बात कही थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। शाम को उसकी मौत की खबर मिली। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, और पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed