फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Be ready for the interests of the common people – Collector said in the meeting with officials

Jhunjhunu News : आमजन के हितों के लिए तत्पर रहें- जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ पहली बैठक में बोले कलेक्टर

Tue, 10 Sep 2024 11:00 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2024 11:00 AM IST
सार

जिले के नए कलेक्टर ने नियुक्ति के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि यदि राज्य स्तर पर किसी तरह की परेशानी आए तो अवगत कराएं तथा आमजनों के हितों के लिए तत्पर रहें।

विज्ञापन
Jhunjhunu News: Be ready for the interests of the common people – Collector said in the meeting with officials
जिला कलेक्टर ने कि अधिकारियों के साथ बैठक

विस्तार

नियुक्ति के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ पहली बैठक में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने कहा कि अधिकारियों को आमजन के हित में राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्य करना चाहिए। वे सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति के बाद जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ पहली बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जिले में स्थिति की विस्तार से जानकारी लेते हुए जिला स्तरीय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में या किसी समस्या में राज्य स्तर पर कोई परेशानी आए तो उन्हें अवगत करवाएं, वे अवश्य समाधान करवाएंगे। जिला कलेक्टर मीणा ने टीमवर्क पर जोर देते हुए पिछले दिनों बिजली करंट से हुई मौत पर मुआवजे के मामलों में एवीवीएनएल एसई महेश टीबड़ा को संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से जिले में चिकित्सा, शिक्षा,पेयजल, बिजली, कृषि सहित सभी विभागों की प्रगति बारे में जानकारी ली। बैठक में उन्होंने जिला खेल अधिकारी राजेश ओला को जिले में खेल को बढ़ावा देने एवं नए खिलाड़ियों की पहचान कर प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल को जिले में ई-मित्रों की संख्या बढ़ाने एवं उनकी ट्रेनिंग करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चल रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन की निगरानी व माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के भी संबंध में भी उन्होंने बात की और सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरीया सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


बैठक में जिला कलेक्टर रामावतार मीना ने विभिन्न योजनाओं की बारे में धरातल के स्तर पर अपने अनुभव बताते हुए प्रेक्टिकल अप्रोच दिखाई। बैठक में कई दफा उन्होंने लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ क्यों नहीं मिल पाते, इसके लूप होल बताते हुए उन्हें दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed