{"_id":"66b313bf1e402b06ea0d8ed5","slug":"honor-killing-brother-angry-over-love-marriage-shoots-brother-in-law-after-cutting-his-hand-with-a-sword-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Honour Killing : लव मैरिज करने पर तलवार से काटे हाथ, फिर गोली मारकर की बहनोई की हत्या, नाराज भाई बना हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Honour Killing : लव मैरिज करने पर तलवार से काटे हाथ, फिर गोली मारकर की बहनोई की हत्या, नाराज भाई बना हत्यारा
Wed, 07 Aug 2024 12:03 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:03 PM IST
सार
जिले के कुशलपुरा में बहन की लव मैरिज से नाराज भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर तलवार से अपने बहनोई का दाहिना हाथ काट डाला फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शादी के बाद से लगातार धमकियां दे रहा था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुशलपुरा निवासी मोनिका ने 7 महीने पहले घर से भागकर अंकित नाम के युवक के साथ शादी की थी। उसके बाद से ही नाराज भाई लगातार उन्हें धमकियां दे रहा था। मृतक अंकित की पत्नी मोनिका ने बताया कि उसका भाई रिंकू राजपूत आपराधिक प्रवृत्ति का है और इसी के चलते उसने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस से मांगी थी सुरक्षा
मोनिका ने बताया कि शादी के बाद हमने पुलिस को बाकायदा लिखित पत्र देकर जान को खतरा होने की आशंका जताई थी। अंकित लोहारू भिवानी हरियाणा से अलग-अलग शहरों में ट्रक लेकर जाते थे, इस दौरान भी कई बार धमकियां मिली थीं। 20 दिन पहले भी अंकित अपने साथियों के साथ घर आया था और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके पहले भी वह इस तरह की धमकी दे चुका था।
विज्ञापन
मृतक की मां पर भी की फायरिंग
मृतक अंकित के पिता मुगाराम ने थाने में रिपोर्ट दी है कि रिंकू के साथ दीपू चोराडी, विकास खाती, दौलत दक्षित, पंकज समेत 8 से 10 लोग मंगलवार की रात 9 बजे के करीब उनके घर आए और अंकित पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और हाथ पर तलवार से वार किया, जिससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आई अंकित की मां पर भी आरोपियों ने फायरिंग की, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन