फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Holi 2024: A market in Shekhawati where shops wait for the hooligans, know what is this unique tradition

Holi 2024: शेखावाटी का एक बाजार जहां दुकानों को होता है हुरियारों का इंतजार, जानिये क्या है यह अनोखी परंपरा

Mon, 25 Mar 2024 01:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 25 Mar 2024 01:49 PM IST
सार

शेखावाटी के इस शहर में एक बाजार ऐसा भी है जहां के दुकानदार चाहते हैं होली के हुरियारे उनकी बंद दुकानों के शटर को जी भर कर रंग दें। आइये जानते हैं अनोखी परंपरा वाले इस शहर और उसके इस अनोखे बाजार के बारे में

विज्ञापन
Holi 2024: A market in Shekhawati where shops wait for the hooligans, know what is this unique tradition
झुंझुनू का छावनी बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली का त्योहार अपने खूबसूरत रंगों के साथ हुड़दंग के लिए भी जाना जाता है। होली के दौरान कई बार देखा जाता है कि किसी के घर की दीवारों पर रंग डालने को लेकर आपसी मनमुटाव की बातें भी सामने आती हैं लेकिन इस सबके बीच प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र के एक शहर में एक बाजार ऐसा भी है जहां दुकानदार चाहते हैं कि उनकी दुकानों के शटर और दीवारों पर जमकर रंग डाला जाए।

विज्ञापन


इस शहर का नाम है झुंझुनू और बाजार है छावनी बाजार। यहां होली के एक दिन पूर्व शाम को सभी व्यापारी अपनी दुकान बढ़ा देते हैं और उसके बाद हुरियारों की टोली आती है, जो बाजार की दुकानों के शटर और दीवारों को बुरी तरह रंग देती है। एक बार तो देखने पर ऐसा लगेगा कि व्यापारी इस तरह की हरकत से नाराज होंगे लेकिन ऐसा है नहीं। बरसों से इस बाजार में यह परंपरा चली आ रही है और दुकानदार इसे बहुत शुभ मानते हैं। जिस दुकान पर ज्यादा रंग पड़ा मिलता है, वह उतना ही शुभ माना जाता है। इसलिए इन दुकानों की दीवारों और शटर पर जितना मन चाहे उतना रंग डालिए यहां आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी बल्कि सामने वाला व्यापारी खुश ही होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed