फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Head constable died due to bullet injury

Rajasthan News: हेड कांस्टेबल की गोली लगने से हुई मौत, झुंझुनू जेल में था तैनात, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 Feb 2024 07:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 11 Feb 2024 07:38 PM IST
सार

Rajasthan News: झुंझुनू जेल में तैनात हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। गोली खुद के हाथ से चली है या हादसा है या सुसाइड यह जांच का विषय है। जेल प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 
 

विज्ञापन
Head constable died due to bullet injury
हेड कांस्टेबल की गोली लगने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहरपुर निवासी कृष्ण कुमार झुंझुनू जेल में हेड कांस्टेबल के पद पर था। जेल परिसर में ही सुबह करीब साढ़े दस बजे गोली चलने की आवाज आई। जिसके बाद स्टाफ के अन्य सदस्यों ने दौड़कर देखा तो हथियार रूम में हेड कांस्टेबल अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। हाथ में पिस्टल थी और उसके सर में गोली लगी हुई थी। जिसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

जेल सूत्रों के अनुसार हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार 45 सुबह 10 बजे ड्यूटी पर आया था। वह जेल परिसर में ही रहता था। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक की ड्यूटी थी। ड्यूटी पर आने के बाद मुख्य दरवाजे पर कुछ देर काम किया, इसके बाद वह रजिस्टर को रखने के लिए जेल में स्थित हथियार खाने में चला गया। इसके बाद करीब 10:30 बजे गोली चलने की आवाज आई, जेल में मौजूद पुलिस के जवान और स्टाफ दौड़कर हथियार खाने पहुंचे, जहां पर कृष्ण कुमार के सिर में गोली लगी हुई थी। 

विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि कृष्ण कुमार 2003 बैच का कांस्टेबल है। वो झुंझुनू जेल में अक्टूबर 2021 से तैनात थ, कृष्ण कुमार ही हेड प्रहरी था, इसके साथ वह हथियार खाने का इंचार्ज भी था। कृष्ण कुमार के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा 24 साल तो दूसरा बेटा 20 वर्ष का है। दोनों बेटे कॉलेज में पढ़ रहे हैं। कृष्ण कुमार का परिवार जवाहरपुर में रहता है। हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार का जेल परिसर में ही क्वार्टर था। मौत की सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। इधर, कोतवाली थाना अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी, सूचना के बाद अस्पताल आकर देखा तो हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार की डेथ हो चुकी थी। उनके सिर्फ सिर में गोली लगी है, मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed