{"_id":"66e698bde9de329d88095d70","slug":"gave-expensive-gift-to-impress-girlfriend-also-bought-e-rickshaw-mastermind-of-theft-of-rs-53-lakh-arrested-by-police-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1347-2107623-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए दिलाए महंगे गिफ्ट, 53 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए दिलाए महंगे गिफ्ट, 53 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Sun, 15 Sep 2024 05:45 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:45 PM IST
सार
जिले के नयासर में हुई 53 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी बहन के साथ फरारी काट रहा था। चोरी के पैसों से उसने गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट भी दिलाए और एक ई रिक्शा खरीदकर उसे जयपुर में किराए पर लगा दिया था।
विज्ञापन
मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार
विस्तार
झुंझुनू के नयासर में 53 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी विकास जांगिड़ को दिल्ली के अशोक नगर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही दो महिलाओं समेत 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। विकास ने चोरी के पैसों से अपनी गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट दिलाए थे और एक ई-रिक्शा लेकर जयपुर में किराए पर दे दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस गिरफ्तारी के लिए हरियाणा, यूपी, राजस्थान और दिल्ली में दबिशें दी थीं और आखिरकार मंडावा निवासी विकास जांगिड़ को डीएसटी टीम के कांस्टेबल अमित मोटसरा और सुरेंद्र काजला ने अशोक नगर दिल्ली में ढूंढ निकाला और टीम बुलाकर उसे दबोच लिया। वह यहां अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी बहन के साथ फरारी काट रहा था।
विज्ञापन
विकास ने चोरी के पैसों से गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट दिलाए और 1 लाख 90 हजार का एक ई रिक्शा खरीदकर उसे जयपुर में किराए पर लगा दिया। इसके अलावा उसने अपने लिए डीजे का भी सामान खरीदा। पुलिस को विकास के पास से साढ़े चार लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार विकास आदतन चोर और बदमाश है, जिस पर मुकुंदगढ़, कोतवाली और मंडावा थाने में पहले से ही पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसपी शरद चौधरी ने बताया कि इस मामले में पहले ही दो महिलाओं समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार और एक बाल अपचारी को निरूद्ध किया जा चुका है। चोरी का पूरा प्लान बनाने वाला विकास जांगिड़ भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द होगी। चोरी के 53 लाख में से अब तक 31 लाख 91 हजार रुपये नकद और सामान बरामद किया जा चुका है।