फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Double murder case: Jhunjhunu police exposed the double murder of mother and son.

Double Murder Case: मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी की मुखबिरी के शक में की गई हत्या

Sat, 21 Sep 2024 08:51 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 08:51 PM IST
सार

झुंझुनू जिले के धनुरी थाना क्षेत्र के हमीरी कलां गांव में हुए मां बेटे के डबल मर्डर के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। बदला लेने के लिए ही पूरी वारदात को अंजाम दिया गया था। हत्या के मास्टर माइंड आरोपी पवन कुमार झाझड़िया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Double murder case: Jhunjhunu police exposed the double murder of mother and son.
मां-बेटा हत्या का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू जिले के धनुरी थाना क्षेत्र के हमीरी कलां गांव में मां और बेटे के डबल मर्डर मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन कुमार झाझड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि आरोपी ने 22 जुलाई 2024 को ईमित्र की दुकान पर हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि पुलिस की जांच के दौरान आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी गई और सीसीटीवी फुटेज में पवन कुमार का चेहरा दिखाई दिया था। मृतक और मृतका अपने पास जो मोबाइल फोन रखते थे, आरोपी उसको ठीक करने या बेचने की नीयत से मार्केट गया था। इस दौरान पुलिस ने उसका पीछा करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि बदले की भावना के चलते ही उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


दरअसल 22 जुलाई 2024 को हमीरी कल गांव में ईमित्र की दुकान पर चोरी हुई थी। घटना को आरोपी पवन कुमार ने अंजाम दिया था। पवन को लगा था कि मां-बेटे ने उसकी मुखबिरी की है। इसका बदला लेने के लिए जेल से छूटने के तीन से चार दिन बाद आरोपी ने घर में घुसकर मां बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। आरोपी और मृतक मां बेटे एक दूसरे से अच्छी जान पहचान थी। एक दूसरे के घर आना जाना था, लेकिन चोरी के आरोप में पकड़े जाने के बाद आरोपी पवन मां बेटे से खफा था। इसलिए दिया हत्या को अंजाम दिया। बदला लेने के लिए ही पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी खेती का काम करता है तथा घर पर ही रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed