Jhunjhunu: चुनावी कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी सख्त, प्रधानाचार्य को जारी किया नोटिस
Jhunjhunu: चुनाव कार्यों में लापरवाही बरतने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवता के प्रधानाचार्य को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया कि लोकसभा चुनावों को मध्यनजर रखतें हुए मतदान दलों के गठन हेतु समस्त कार्मिकों के डेटाबेस की अधतन जानकारी मांगी गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवता के प्रधानाचार्य ने अपने डेटाबेस में सुचना दी कि विद्यालय में 14 कार्मिक कार्यरत है, जबकि शाला-दर्पण पोर्टल से मिलान पर पाया गया कि संस्थान में कुल 16 कार्मिक कार्यरत हैं। प्रधानाचार्य ने दो व्याख्याताओं को डेटाबेस में सम्मिलित नहीं किया।
एक पक्षीय कार्रवाई अमल में लाई जाये
निवार्चन जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में घोर लापरवाही करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी करके 11 मार्च को कार्यालय में व्यक्तिगत उपस्थित होकर जवाब देना होगा। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने पर राजस्थान सेवा नियमों के तहत एक पक्षीय कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।