फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Army soldier burnt alive in car fire in jhunjhunu

Jhunjhunu: खंभे से टकराई और आग का गोला बन गई कार, जिंदा जला सेना का जवान, बेटा होने पर गांव आया था

Mon, 25 Mar 2024 06:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 25 Mar 2024 06:13 PM IST
सार

Jhunjhunu: जिले मुकुंदगढ़ से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां जिले के मुकुंदगढ़ में एक कार में आग लगने से सेना का जवान जिंदा जल गया है। जिससे उसकी मौत हो गई है। हादसे की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Army soldier burnt alive in car fire in jhunjhunu
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू जिले के मुकुंदगढ़ में देर रात दीवार से टकराने से सेना के जवान की कार में आग लग गई। आग लगने की वजह से सेना का जवान जिंदा जल गया है। मुकुंदगढ़ एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया विकास भास्कर (25) श्रीनगर में पोस्टेड था। बेटा होने की खुशी में 1 महीने पहले छुट्टी लेकर गांव आया था, छुट्टियां पूरी होने पर ड्यूटी पर वापस लौट रहा था।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
ट्रेन पकड़ने के लिए रविवार रात 10 बजे मुकुंदगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए कार से निकला था, जिसके बाद अंडरपास के पास ये हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सेना का जवान और कार पूरी तरह जल चुकी थी। इधर, घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मुकुंदगढ़ पुलिस ने भी मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया। एसएचओ महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि, घटना की जगह से  कुछ मीटर पहले गाड़ी के घिसटने के निशान मौजूद हैं. वहीं मृतक का मोबाइल भी दुर्घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला है। पुलिस का कहना है कि, विकास भास्कर के शव का डीएनए करवाया जाएगा. वहीं पूरे मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed