फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu : This order of police created a stir, history sheeters were called to appear in the police station

Jhunjhunu News: पुलिस के इस एक्शन से मची हलचल, जिले के सभी हिस्ट्रीशीटरों को थाने में हाजिरी देने बुलाया

Fri, 13 Sep 2024 11:37 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Fri, 13 Sep 2024 11:37 AM IST
सार

जिले के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने अपराधियों में खौफ पैदा करने व पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस संबंध में पुलिस ने एक आदेश जारी कर जिले के सभी हिस्ट्रीशीटरों को थाने में हाजिरी देने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Jhunjhunu : This order of police created a stir, history sheeters were called to appear in the police station
एसपी शरद चौधरी

विस्तार

जिले के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने अपराधियों में खौफ पैदा करने व पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस संबंध में पुलिस ने एक आदेश जारी कर जिले के सभी हिस्ट्रीशीटरों को थाने में हाजिरी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


नए एसपी शरद चौधरी पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई करने और अपराधियों में खौफ कायम रखने के लिए कुछ अलग हटकर कार्य को अंजाम दे रहे हैं। राजस्थान पुलिस महकमे में टाइगर के रूप से जाने जाने वाले एसपी शरद चौधरी ने कल से जिले के हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है, जिसमें उन्होंने 24 घंटे के भीतर जिले के सभी 223 हिस्ट्रीशीटरों को संबधित थानों में हाजिरी देने का फरमान जारी किया। इसके परिणाम भी अच्छे मिले। यह अलग बात है कि इस अवधि में सभी आदतन अपराधी नहीं पहुंच पाए, लेकिन आधे ज्यादा हिस्ट्रीशीटरों ने थाने में पहुंचकर अपनी हाजिरी दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस कप्तान चौधरी ने बताया कि 11 सितंबर तक चलाए गए इस दो दिवसीय अभियान में जिले के हिस्ट्रीशीटरों को चेक करके उनसे पूछताछ करने और उन्हें पाबंद करने के साथ उनका नया रिकॉर्ड एवं फोटो अपडेट करने के लिए समूचे झुंझुनू जिले में विशेष अभियान चलाया गया। जिला पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान चलाया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। एसपी ने कहा कि हम अपराधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि हिस्ट्रीशीटरों सहित यदि किसी अन्य की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो पुलिस को सूचना देकर सहयोग करें। पुलिस सूत्रों का कहना है कि नए एसपी शरद चौधरी ने अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए हिस्ट्रीशीटरों पर इस तरीके से हमला बोला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed