{"_id":"667693fec3f152b9bd00686b","slug":"a-female-nursing-staff-was-raped-in-jhunjhunu-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu Crime: महिला नर्सिंगकर्मी के साथ दुष्कर्म, सरकारी क्वार्टर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu Crime: महिला नर्सिंगकर्मी के साथ दुष्कर्म, सरकारी क्वार्टर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम
Sat, 22 Jun 2024 02:36 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:36 PM IST
सार
Jhunjhunu Crime: सुजानगढ़ इलाके के ग्रामीण क्षेत्र में महिला नर्सिंगकर्मी से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने दरवाजा तोड़कर नर्सिंगकर्मी के क्वार्टर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने थाने में इसका मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
महिला नर्सिंगकर्मी के साथ दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संविदा पर एएनएम पद पर कार्यरत पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि पिंटू कड़वा नामक युवक ने कुछ दिन पहले उसे फोन किया। इस पर एएनएम ने उसका फोन को काट दिया। बाद में उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया।
विज्ञापन
बीती रात को वह युवक क्वार्टर के आगे का दरवाजा बंद कर पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। आरोपी ने पीड़िता को घसीटा व मोबाइल छीनकर बाहर फेंक दिया। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि तेरी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा व कुछ किया तो जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत महिला का मेडिकल करवाया। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई। वहीं, मामले को लेकर चिकित्साकर्मियों में विरोध है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को दो घंटे कार्य बहिष्कार किया गया।
विज्ञापन