फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jhunjhunu veer sapoot of rajasthan co-pilot kuldeep rao also martyred in tamil nadu helicopter crash

तमिलनाडु चॉपर हादसा: हेलीकॉप्टर के को पायलट कुलदीप सिंह भी हो गए शहीद, दो साल पहले हुई थी शादी

Thu, 09 Dec 2021 02:55 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 09 Dec 2021 02:55 PM IST
सार

हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वालों में राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सिंघाना के निकट घरडाना खुर्द के कुलदीप सिंह भी शामिल हैं। कुलदीप सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर के को पायलट और स्क्वाड्रन लीडर थे।

विज्ञापन
jhunjhunu veer sapoot of rajasthan co-pilot kuldeep rao also martyred in tamil nadu helicopter crash
कुलदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 तमिलनाडु के नीलगिरी क्षेत्र के कुन्नूर के जंगल में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वालों में राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सिंघाना के निकट घरडाना खुर्द के कुलदीप सिंह भी शामिल हैं। कुलदीप सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर के कॉ पायलट और स्क्वाड्रन लीडर थे। झुंझुनूं कलेक्टर उमरदीन खान से सुबह दस बजे बात की तो उन्होंने कहा कि इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संबंधित एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सैनिक कल्याण अधिकारी से भी जानकारी मांगी गई है। सैनिक कल्याण अधिकारी परवेज अहमद ने बताया कि उनके पास कोई अधिकृत जानकारी नहीं आई है।

विज्ञापन



पूरे गांव के लाडले थे कुलदीप
ग्रामीणों ने बताया कि कुलदीप पूरे गांव के लाडले थे। वे बच्चों को देश भावना का पाठ पढ़ाते थे। उनके पिता रणधीर सिंह राव भी नौ सेना से रिटायर्ड हैं। घरडाना खुर्द के सरपंच सरपंच उम्मेद सिंह राव ने बताया कि लाडले को खोने का गम हर किसी को हैं।
विज्ञापन


रायपुर में रहता था परिवार
कुलदीप के परिवार के सदस्य जयपुर में रहते हैं। उनका करधनी में रावण गेट के पास विला है। इसमें ही कई वर्षो से रह रहे हैं। कुलदीप की दो साल पहले शादी हुई थी। एक बहन है वह भी वायुसेना में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक में विभिन्न संगठनों की ओर से सीडीएस बिपिन रावत व जान गंवाने वाले सभी सपूतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। श्रद्धांजलि का कार्यक्रम शाम तक जारी रहेगा।


कल होगा अंतिम संस्कार
सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम तक दिल्ली पहुंच जाएगा। वहीं शुक्रवार सुबह इन दोनों के पार्थिव शरीर को रावत के घर ले जाया जाएगा। जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। इसके बाद कामराज मार्ग से दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। कैंट श्मशान घाट पर ही उन्हें अंतिम बिदाई भी दी जाएगी।

इन लोगों ने गंवाई जान
हेलिकॉप्टर क्रेश में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी प्तनी के अलावा 11 अन्य जवानों ने भी अपनी जान गंवाई। इनमें ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर, सीडीएस के सैन्य सलाहकार एवं स्टाफ अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह शामिल हैं। वहीं अन्य कर्मियों में...विंग कमांडर पी. एस. चव्हाण, स्क्वाड्रन लीडर के. सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए., हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेन्द्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक सई तेजा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed