फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu Two accused from Punjab arrested in the case of theft of lakhs in Chirawa-Pilani

Jhunjhunu: चिड़ावा-पिलानी में दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का खुलासा, पंजाब से मुख्य सरगना सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 May 2023 03:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 May 2023 03:49 PM IST
सार

राजस्थान में झुंझुनूं जिले के चिड़ावा और पिलानी में हुई लाखों की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पंजाब से अंतराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jhunjhunu Two accused from Punjab arrested in the case of theft of lakhs in Chirawa-Pilani
चिड़ावा पुलिस थाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झुंझुनूं जिले के विधायक नगर चिड़ावा और पिलानी कस्बे में एक मई 2023 को दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का चिड़ावा पुलिस और साइबर सेल झुंझुनूं की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंजाब के भटिंडा से अंतरराज्यीय चोर गिरह के मुख्य सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


झुंझुनूं एसपी मृदुल कच्छावा ने वारदात को चुनौती के रूप में लेते हुए चिड़ावा थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया। गठित टीम ने घटना स्थल से आने-जाने वाले रास्तों और चिड़ावा से अन्य शहरों में जाने वाले मुख्य मार्गो में लगभग 370 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। चिड़ावा पुलिस टीम के कांस्टेबल संदीप कुमार व आसूचना अधिकारी अमित सिहाग द्वारा नकबजनी की वारदात करने वाले आरोपियों व प्रयुक्त गाड़ी के आने-जाने के रूट को चिन्हित कर साइबर टीम को अवगत करवाया। झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की साइबर टीम ने तकनीकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सोर्सेज द्वारा वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान की गई। गठित टीम ने 48 घंटे तक आरोपियों का पीछा करते हुए राजस्थान के चूरू, हरियाणा और पंजाब राज्य में करीब 15 ठिकानों पर दबिश दी। 
विज्ञापन


पंजाब से गिरफ्तार किए गए दोनों शातिर चोर...
पंजाब के भटिंडा में दबिश देते हुए पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना सुखमंदर उर्फ मंदर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से माल बरामदगी के लिए अनुसंधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed