फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu ACB arrested Khetri PHED Xen and his wife arrested for taking bribe of 60 thousand

Rajasthan: एसीबी की कार्रवाई, खेतड़ी पीएचईडी एक्सईएन और उसकी पत्नी 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Wed, 18 May 2022 02:55 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 18 May 2022 02:55 PM IST
सार

झुंझुनू एसीबी ने खेतड़ी एक्सईएन और उसकी पत्नी को पिलानी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बकाया बिल पास करवाने के एवज में 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
Jhunjhunu ACB arrested Khetri PHED Xen and his wife arrested for taking bribe of 60 thousand
गिरफ्तार खेतड़ी एक्सईएन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

झुंझुनू एसीबी टीम ने खेतड़ी पीएचईडी के एक्सईएन और उसकी पत्नी को 60 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से बकाया 5.54 लाख रुपये के बिल को पास करवाने के एवज में 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


परिवादी ठेकेदार ने एसीबी को शिकायत दी कि पाइप लाईन लीकेज, लेबर और वाहन उपलब्ध करवाने के तीन बिलों को पास करवाने के एवज में एक्सईएन रिश्वत मांग रहा है। ठेकेदार के पिलानी और सूरजगढ़ जलदाय विभाग के 5 लाख 54 हजार रुपए से अधिक के बिल बकाया थे। बिल पास करवाने का मामला 60 हजार रूपए में तय हुआ। जिसके बाद परिवादी ठेकेदार ने मामले की शिकायत एसीबी को दी। जिसकी पुष्टि के बाद एसीबी झुंझुनू की टीम ने कार्रवाई की।

विज्ञापन


आरोपी एक्सईएन ने रिश्वत की राशि लेकर ठेकेदार को अपने पिलानी स्थित घर पर बुलाया था। जैसे ही एक्सईएन ने रिश्वत की राशि ली, एसीबी वहां पहुंच गई। एसीबी को देख ठेकेदार की पत्नी ने रुपयों के बंडल बगल के कमरे के बेड के नीचे फेंक दी। जिसके बाद एसीबी ने आरोपी एक्सईएन और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed