{"_id":"65c116d19c1a3a8de1012b3a","slug":"jhunjhunu-755th-urs-of-narhar-dargah-from-tuesday-in-pilani-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: नरहड़ दरगाह का 755वां उर्स मंगलवार से, व्यवस्थाओं को लेकर SDM-पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: नरहड़ दरगाह का 755वां उर्स मंगलवार से, व्यवस्थाओं को लेकर SDM-पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Mon, 05 Feb 2024 10:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:41 PM IST
सार
पिलानी में सूफी संत हजरत हाजिब शकरबार शाह की दरगाह का 755वां उर्स मंगलवार से शुरू होगा। उर्स को लेकर सोमवार को अधिकारियों ने दरगाह क्षेत्र का दौरा किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
SDM-पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की दूसरी सबसे बड़ी दरगाह के रूप में प्रसिद्ध नरहड़ दरगाह का सालाना उर्स छह से आठ फरवरी तक आयोजित होगा। दरगाह में मंगलवार से शुरू होने जा रहे उर्स और मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता व वृत्ताधिकारी शिवरतन गोदारा, पिलानी एसएचओ नारायण सिंह, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश कविया सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने दरगाह परिसर के अलावा मेला स्थल, पार्किंग, बाजार और अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
दरगाह खादिम शाहिद पठान ने बताया कि छह फरवरी को दरगाह के बुलंद दरवाजे पर झंडा पेश करने की रस्म अता होगी। इसके बाद कुरानखवानी व फातेहा होगी। रात को दरगाह में देश-प्रदेश और स्थानीय कलाकारों के द्वारा कव्वाली और सूफियाना कलम भी पेश किए जाएंगे, जो तीन दिन तक चलेगा। बता दें, उर्स के मुबारक मौके पर अकीदतमंद देश के हर कोने से नरहड़ दरगाह पहुंचते हैं और अपनी आस्था प्रकट करते हैं।
विज्ञापन
दरगाह इंतजामिया कमेटी के सदर खलील बुढ़ाना सचिन उस्मान पठान ने बताया कि प्रशासन व कमेटी के द्वारा चाक-चौबंद इंतजाम व चिकित्सा, पानी की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। दरगाह खादिम वी फाउंडेशन निदेशक शाहिद शमीम पठान ने बताया, 7 फरवरी को रसम गुसल मजार शरीफ हजरत हाजिब शकरबार बाबा का होगा। असर की नमाज के बाद कुल के छीटो की रस्म अदा होगी।उर्स के दौरान विभिन्न रसमात और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आठ फरवरी को धरसु वाले बाबा की मजार पर सुबह 11 बजे फातेहा व कुल के छीटो के साथ ही उर्स का समापन होगा दरगाह सेवा फाउंडेशन की ओर से सात फरवरी को लंगर भंडारा का विशेष इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन