फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Theft of lakhs rs in Kalisindh Thermal Colony revealed interstate gang used Google Maps to select locations

Jhalawar: कालीसिंध थर्मल कॉलोनी में लाखों की चोरी का खुलासा, गूगल मैप से लोकेशन चुनता था अंतर्राज्यीय गिरोह

Thu, 12 Feb 2026 03:29 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 03:29 PM IST
सार

Jhalawar News: झालावाड़ की कालीसिंध थर्मल कॉलोनी में लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। अंतर्राज्यीय गिरोह गूगल मैप से लोकेशन चुनकर वारदात करता था। मुख्य आरोपी सहित तीन ज्वैलर्स गिरफ्तार हुए, 90 ग्राम सोना और नकदी बरामद हुई। पांच आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
Theft of lakhs rs in Kalisindh Thermal Colony revealed interstate gang used Google Maps to select locations
चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झालावाड़ के सदर थाना क्षेत्र स्थित कालीसिंध थर्मल कॉलोनी में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 28 और 29 नवंबर 2025 की मध्य रात्रि को कॉलोनी परिसर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया और जांच शुरू की।

विज्ञापन

 
गूगल मैप से करते थे टारगेट तय
पुलिस के अनुसार आरोपी गूगल मैप पर टाउनशीप, फैक्टरी या थर्मल कॉलोनी सर्च कर स्थान चिन्हित करते थे। इसके बाद वे मौके की रेकी कर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह का काम करने का तरीका अलग और योजनाबद्ध बताया गया है।
विज्ञापन

 
अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि करीब 600 किलोमीटर दूर जाकर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के मुख्य सदस्य करण भाभर को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही चोरी का सोना खरीदने वाले तीन ज्वैलर्स राज सोनी, हार्दिक सोनी और चेतन सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 90 ग्राम सोना और 1 लाख 90 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में चोरी और लूट के दर्जनों प्रकरण दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Rajasthan News: राइट टू हेल्थ कानून पर मंत्री के जवाब को लेकर गहलोत का तीखा वार, सरकार पर साधा निशाना

 
12 क्वार्टरों को बनाया निशाना
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने थर्मल कॉलोनी के 12 क्वार्टरों को निशाना बनाया था। घटना के समय अधिकांश कार्मिक अवकाश पर या अपनी ड्यूटी पर थे, जिससे घरों पर ताले लटके हुए थे। आरोपियों ने गेट की कुंडी को कटर से काटकर वारदात को अंजाम दिया।
 
पूरे मामले में सदर थानाधिकारी रामस्वरूप राठौर की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में पांच अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
 
कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन
एक साथ इतने परिवारों के यहां चोरी की घटना सामने आने के बाद थर्मल कर्मियों में रोष व्याप्त हो गया था। नाराज कर्मचारियों ने झालावाड़ पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक तथा जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed