Jhalawar: डबल मर्डर के आरोपियों पर टूटा प्रशासन का कहर! आलीशान मकानों पर चला बुलडोजर, मची अफरा-तफरी
Jhalawar: झालावाड़ के सुनेल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डबल मर्डर के आरोपियों और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के पीडब्ल्यूडी की सरकारी जमीन पर बने अवैध मकान, दुकान और बाड़ों पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने इसे अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान का हिस्सा बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ जिले के सुनेल क्षेत्र में शनिवार सुबह प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधियों द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
पीडब्ल्यूडी की जमीन पर किया था अवैध कब्जा
सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से की गई इस कार्रवाई में हार्डकोर अपराधी भेरू उर्फ भैरूलाल पुत्र रोडूलाल गुर्जर निवासी सुनेल हाल भवानीमंडी, पूर्व चालानशुदा अपराधी बल्लू उर्फ रामलाल पुत्र रोडूलाल गुर्जर तथा हिस्ट्रीशीटर राजू उर्फ राजाराम पुत्र नंदालाल गुर्जर द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने झालरापाटन मेन रोड स्थित राजस्थान विद्युत वितरण निगम कार्यालय के पास पीडब्ल्यूडी की बेशकीमती भूमि पर अवैध रूप से आलीशान मकान, दुकान और बाड़े का निर्माण कर रखा था। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर इन निर्माणों को जमींदोज कर दिया।
अधिकारियों और भारी पुलिस बल की रही मौजूदगी
कार्रवाई के दौरान पीडब्ल्यूडी के एसई मुकेश मीणा, एक्सईएन दीपक, एईएन नवीन और जेईएन संजय मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए मनोहरथाना डीएसपी अशोक कुमार, सुनेल सीआई विष्णुसिंह, रायपुर सीआई रमेश सिंह, पिड़ावा CI रामपाल सहित पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया।
निजी अस्पताल में दिनदहाड़े की थी हत्या
पुलिस के अनुसार हार्डकोर अपराधी भैरू उर्फ भैरूलाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 18 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, जानलेवा हमला और अवैध हथियारों के मामले शामिल हैं। आरोप है कि भैरूलाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर भवानीमंडी के शीला अस्पताल में दिनदहाड़े सुनेल निवासी जितेंद्र सिंह और उनकी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला किया था। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि जितेंद्र सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था।
अन्य आरोपियों पर भी दर्ज हैं कई संगीन मामले
बल्लू उर्फ रामलाल के खिलाफ भी हत्या समेत तीन प्रकरण दर्ज हैं। वहीं हिस्ट्रीशीटर राजू उर्फ राजाराम पर जानलेवा हमला, चोरी, अवैध हथियार और अवैध शराब सहित 10 मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: रणथंभौर में ‘जंगल का युद्ध’! टेरिटरी और बाघिन के लिए खूनी संघर्ष, 9 साल में 9 बाघों की मौत
अपराधियों में बढ़ रहा बुलडोजर कार्रवाई का डर
जिले में पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों और सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों की जानकारी जुटाकर संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों में भय पैदा हो रहा है, वहीं आमजन में कानून के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.