फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Jhalawar News: Major Revelation in Minor Girl's Abduction Case; Bangladeshi Youth Arrested in Prayagraj

Jhalawar News: नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा, बांग्लादेशी युवक प्रयागराज से गिरफ्तार

Thu, 07 May 2026 09:59 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 09:59 PM IST
सार

Jhalawar News: झालावाड़ में 14 वर्षीय बालिका के अपहरण मामले में पुलिस ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन से बांग्लादेशी युवक स्वपनो विश्वास को गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल बरामद किया। आरोपी अवैध रूप से भारत में रह रहा था और फर्जी दस्तावेज बनवाने की भी जांच जारी है।

विज्ञापन
Jhalawar News: Major Revelation in Minor Girl's Abduction Case; Bangladeshi Youth Arrested in Prayagraj
आरोपी बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झालावाड़ जिले में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार कर 14 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद किया है। आरोपी युवक अवैध रूप से भारत में रह रहा था और नाबालिग को लेकर बांग्लादेश भागने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी को प्रयागराज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि झालरापाटन निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। परिवादी ने आरोप लगाया कि आदित्य विश्वास नामक युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
कई राज्यों में की गई तलाश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुनेल, रटलाई, भवानीमंडी, सोयत, उज्जैन और इंदौर सहित कई स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नाबालिग को ट्रेन के जरिए कोलकाता की ओर लेकर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके बाद थानाधिकारी अल्का विश्नोई के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया और बालिका की शीघ्र बरामदगी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस टीमों ने तकनीकी सहायता और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।
 
प्रयागराज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तारी
जांच में सामने आया कि आरोपी इंदौर से ट्रेन में सवार हुआ था। इसके बाद पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को आरोपी और बालिका की जानकारी तथा फोटो उपलब्ध कराए। लगातार पीछा करते हुए पुलिस टीम प्रयागराज पहुंची, जहां 5 मई को प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया और नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया।
 
पूछताछ में सामने आई असली पहचान
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले अपना नाम आदित्य पौदार निवासी सलोतिया थाना सुनेल, जिला झालावाड़ बताया। हालांकि पुलिस को उसके बयान पर संदेह हुआ। गहन पूछताछ में आरोपी की वास्तविक पहचान सामने आई।
 
पुलिस के अनुसार आरोपी का असली नाम स्वपनो विश्वास पुत्र बादल विश्वास निवासी जिला खुलना, बांग्लादेश है। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह वर्ष 2024 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था, लेकिन वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में रह रहा था।

पढ़ें- 'पुलिस को एक लाख देकर आया हूं': कोटपूतली-बहरोड़ में मांस से भरी पिकअप को लेकर हंगामा, चालक के बयान से हड़कंप
 
फर्जी दस्तावेज बनवाने की भी जांच
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाने के लिए सलोतिया का पता दर्ज करवाकर आधार कार्ड अपडेट कराया और निर्वाचन पहचान पत्र भी बनवा लिया। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि उसे स्थानीय स्तर पर किसकी मदद मिली।

 
अनुसंधान में पता चला कि झालावाड़ में रहने के दौरान आरोपी की नाबालिग लड़की से पहचान हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी और कई बार मुलाकात भी हुई। आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की योजना बनाई थी और उसे कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश ले जाने की तैयारी कर रहा था।
 
मामले की जांच जारी
फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही अवैध दस्तावेज तैयार कराने और संभावित सहयोगियों की भूमिका सहित अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। पुलिस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed