फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Raniwada Police arrested the accused of rape, blackmailing and making obscene photos viral

Jalore News: दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी पर पुलिस का एक्शन, किया गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2025 12:02 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2025 12:02 PM IST
सार

Jalore: सब्जी के बहाने आरोपी घर में आया और जबरदस्ती पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाएं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा।

विज्ञापन
Raniwada Police arrested the accused of rape, blackmailing and making obscene photos viral
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौर जिले के रानीवाड़ा पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रानीवाड़ा पुलिस थाने में 11 जनवरी 2025 को एक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि भगराज पुत्र कस्तूरा राम देवासी निवासी रानीवाड़ा कला जो सब्जी के बहाने उसके घर आता था। 2 साल पहले जब घर में अकेली थी, सब्जी के बहाने घर में आया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाएं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील सामग्री व्हाट्सएप और इंटरनेट पर वायरल कर पीड़िता को बदनाम करने की कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञान चंद्र यादव के निर्देशन में थाना अधिकारी दीपसिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी के संबंध में आवश्यक सूचना प्राप्त कर आरोपी भगराज पुत्र कस्तूराराम देवासी निवासी रानीवाड़ा कला से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस की मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed