{"_id":"6761b6ce20606af86b08cd12","slug":"in-jalore-a-nephew-attacked-his-aunt-with-a-knife-in-a-land-dispute-and-cut-her-nose-the-woman-was-seriously-injured-in-the-incident-jalore-news-c-1-1-noi1335-2428363-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News : जमीन विवाद में भतीजे ने बुआ पर चाकू से हमला करके नाक काटी, गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News : जमीन विवाद में भतीजे ने बुआ पर चाकू से हमला करके नाक काटी, गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज जारी
Wed, 18 Dec 2024 10:19 AM IST
जालौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:19 AM IST
सार
जमीन के विवाद को लेकर कलयुगी भतीजे ने अपनी बुआ पर चाकू से हमला कर उसकी नाक काट दी। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए पाली रैफर किया गया है।
विज्ञापन
हमले में घायल महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौर जिले के सायला थाना क्षेत्र के मोकणी गांव में जमीनी विवाद के चलते एक कलयुगी भतीजे ने अपनी ही बुआ पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में महिला की नाक बुरी तरह से कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़िता कुकी देवी अपने भाई रमेश के साथ जमीन विवाद सुलझाने के लिए मोकणी गांव गई थीं। विवाद एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर था, जिसे मुख्य आरोपी ओमप्रकाश ने अपने नियंत्रण में लिया हुआ था। बातचीत के दौरान ओमप्रकाश ने गुस्से में आकर चाकू से कुकी देवी पर हमला कर दिया। हमले में कुकी देवी की नाक कट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों ने कुकी देवी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पाली रैफर किया गया, जहां उनकी नाक जोड़ने के लिए ऑपरेशन किया जाएगा। घटना के तुरंत बाद सायला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ओमप्रकाश सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता के भाई रमेश का कहना है कि ओमप्रकाश ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर रखा था, जिसके कारण लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुकी देवी इस विवाद को शांतिपूर्वक हल करने के लिए ओमप्रकाश से बात करने गई थीं, लेकिन बातचीत के दौरान उसने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।