{"_id":"67a05edb4f49282ec10d17ce","slug":"fire-at-ummedabad-ayurvedic-hospital-in-jalore-doctor-burnt-to-death-jalore-news-c-1-1-noi1335-2588254-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: जालौर के उम्मेदाबाद आयुर्वेदिक अस्पताल में लगी भीषण आग, जलने से डॉक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: जालौर के उम्मेदाबाद आयुर्वेदिक अस्पताल में लगी भीषण आग, जलने से डॉक्टर की मौत
Mon, 03 Feb 2025 12:34 PM IST
जालौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:34 PM IST
सार
डॉक्टर मुरारी लाल मीणा जयपुर के करतारपुर भगवती नगर के निवासी थे और उम्मेदाबाद आयुर्वेदिक औषधालय में कार्यरत थे। वे अस्पताल परिसर में ही बने कमरे में रहते थे, जिसमें उनकी रसोई भी थी।
विज्ञापन
जला हुआ पलंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौर के उम्मेदाबाद आयुर्वेदिक अस्पताल में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें अस्पताल में सो रहे डॉक्टर मुरारी लाल मीणा की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि डॉक्टर पलंग समेत जल गए। डॉक्टर मुरारी लाल मीणा जयपुर के करतारपुर भगवती नगर के निवासी थे और उम्मेदाबाद आयुर्वेदिक औषधालय में कार्यरत थे। वे अस्पताल परिसर में ही बने कमरे में रहते थे, जिसमें उनकी रसोई भी थी। रविवार रात अचानक कमरे में आग लग गई। माना जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि डॉक्टर को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
सोमवार सुबह अस्पताल से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उम्मेदाबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक जालौर गौतम जैन, बिशनगढ़ थानाधिकारी नेम सिंह समेत अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक डॉक्टर के परिजनों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। फिलहाल आग के कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से पड़ताल कर रही है ताकि घटना के असल कारणों का खुलासा हो सके।