{"_id":"65eadb2f5057bff5600ca633","slug":"rajasthan-news-there-was-panic-after-finding-a-bomb-in-the-bushes-army-said-it-was-the-shell-of-an-old-bomb-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: झाड़ियों में बम मिलने से ग्रामीणों में मची खलबली, सेना ने बताया किसी पुराने बम का खोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: झाड़ियों में बम मिलने से ग्रामीणों में मची खलबली, सेना ने बताया किसी पुराने बम का खोल
Fri, 08 Mar 2024 03:02 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2024 03:02 PM IST
सार
Jaisalmer: जिले के केरालिया गांव में झाड़ियों के बीच बम जैसी वस्तु दिखाई देने पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। बाद में सेना द्वारा दी गई जानकारी से पता चला कि वह बम नहीं बल्कि उसका खोल था, जो गलती से छूट गया होगा।
विज्ञापन
झाड़ियों में बम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैसलमेर के केरालिया गांव में झाड़ियों के बीच बम मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मौके पर इकट्ठा ग्रामीणों ने लाठी थाना पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। इस पर पुलिस ने सेना को मौके पर बुलाया। सेना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बम को कब्जे में लिया। दरअसल ग्रामीणों ने जो बम जैसी वस्तु देखी थी, वो बम का खाली खोल था। सेना द्वारा इसकी जानकारी दिए जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
लाठी थाना प्रभारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि केरालिया गांव के रहवासी इलाके में ग्रामीणों को झाड़ियों के पास एक बम जैसी वस्तु मिली थी। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने पर लाठी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भारतीय सेना को इसकी जानकारी देकर मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद भारतीय सेना के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे और बम को अपने कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि ये किसी पुराने बम का खोल है, जो गलती से कहीं छूट गया होगा। भारतीय सेना द्वारा जानकारी देने पर ग्रामीणों और लाठी थाना पुलिस ने राहत की सांस ली। भारतीय सेना के अधिकारी व जवान बम का खोल अपने साथ लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन