फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Rajasthan: Border guards will be seen in new dress, BSF soldiers get new uniform

Rajasthan: नई ड्रेस में नजर आएंगे सरहद के रखवाले, बीएसएफ जवानों को मिली नई वर्दी, जज्बा वही; अंदाज नया

Sat, 14 Jun 2025 07:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 14 Jun 2025 07:58 PM IST
सार

Rajasthan: जैसलमेर की तपती रेत से लेकर ऊंचे बंकरों तक, अब बीएसएफ के जवान नए परिधान में पहले से भी ज्यादा सतर्क और सशक्त दिखाई देंगे। यह बदलाव सिर्फ लुक का नहीं, बल्कि तकनीकी दक्षता और मनोबल का भी प्रतीक है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Rajasthan: Border guards will be seen in new dress, BSF soldiers get new uniform
नई वर्दी के साथ बीएसएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सीमा पर हर हाल में डटे रहने वाली "फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस" बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल के जवान अब नए लुक में नजर आएंगे। सरहद की सुरक्षा में तैनात इन जवानों को अब नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म दी जा रही है, जो न केवल देखने में आधुनिक है, बल्कि ऑपरेशनल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन

नई वर्दी में दिखेगा नयापन और मजबूती
नई वर्दी का रंग संयोजन खासतौर पर सीमावर्ती इलाकों के वातावरण के अनुकूल रखा गया है। इसमें 50 फीसदी खाकी, 45 फीसदी हरा और 5 फीसदी भूरा रंग शामिल किया गया है, जिससे जवान दुश्मन की नजरों से बच सकें और घुल-मिल जाएं। बीएसएफ नॉर्थ सेक्टर, जैसलमेर के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि नई यूनिफॉर्म बीएसएफ में जारी हो चुकी है। अधिकांश जवानों ने ड्रेस तैयार करवा ली है और जल्द ही सभी जवानों को यह ड्रेस उपलब्ध करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  समय पूर्व चुनाव की घोषणा से बांसवाड़ा क्रिकेट संघ में विवाद, वर्तमान और पूर्व जिला सचिव के बीच ठनी

डिजिटल पैटर्न की कॉम्बैट यूनिफॉर्म
नई वर्दी डिजिटल पैटर्न वाली है, जो सेना और सीआरपीएफ की ड्रेस की तरह अधिक तकनीकी और आक्रामक दिखती है। यह कॉम्बैट ड्रेस जवानों की ऑपरेशनल भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेगी। वर्दी का रंग भले ही बदला हो, लेकिन जवानों का जज्बा अब भी वही है। हर हाल में देश की रक्षा करना और दुश्मन को करारा जवाब देना। नई वर्दी बीएसएफ के आत्मविश्वास और गर्व का प्रतीक बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed