Jaisalmer News: जैसलमेर में दो टोल नाकों पर तलवार-लाठी से हमला, कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक राजेन्द्र सेन ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जारी नई मतदाता सूची पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यक दस्तावेजों की कमी से कई लोग, विशेषकर ओबीसी, एससी, एसटी और आदिवासी वर्ग, मताधिकार से वंचित हो सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी इस प्रक्रिया में मनमानी और भेदभाव की आशंका जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर में कल रात को अज्ञात हमलावरों ने जैसलमेर से तनोट मार्ग जाने वाले रास्तो पर 2 टोल नाकों पर अज्ञात हमलावरों ने लाठियों व तलवारो से हमला कर दिया और कर्मचारियों के साथ मारपीट पी की गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जैसलमेर से गुजर रहे भारतमाला हाईवे के 2 टोल नाकों पर बदमाशों ने तलवारों से हमला कर दिया। बोलेरो कैंपर से शुक्रवार रात एक बजे रामगढ़ थाना इलाके के टोल नाकों पर आए बदमाश तलवार और लाठी-डंडों से लैस थे। आते ही बूथ पर हमला कर शीशे और सामान तोड़-फोड़ दिया। 15 किलोमीटर के अंतराल पर दो जगह हमला किया गया।
रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया- हाईवे पर 7 दिन पहले (2 अगस्त से) ही जैसलमेर से तनोट के बीच में तीन नए टोल नाके (रामगढ़, लाणेला, पारेवर गांव) शुरू हुए हैं। इनमें से कल रात बोलेरो कैंपर से आए 3 बदमाशों ने लाणेला और पारेवर गांव के टोल नाकों पर तलवार से हमला किया। आरोपी वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गए।
टोल मांगा तो तलवार से हमला
रात एक बजे सफेद रंग की बोलेरो कैंपर में बदमाश पहले लाणेला के टोल प्लाजा पहुंचे। यहां उनसे कर्मचारी ने टोल मांगा तो वे बहस करने लगे। इसके बाद तलवार और लाठी-डंडे लेकर उतरे बदमाशों ने बूथ पर धावा बोल दिया और सारा सामान तोड़ दिया। कर्मचारी के साथ भी मारपीट की गई। बूथ के शीशे भी फोड़े। इसके बाद वे फरार हो गए। 15 किमी आगे जाकर उन्होंने पारेवर गांव के टोल प्लाजा पर भी उसी तरह हमला किया। दो कर्मचारियों को पीटा। कंप्यूटर-शीशे और अन्य सामान तोड़ दिया। टोल कर्मचारी जान बचाकर भागे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। हमलावरों ने कपड़े से अपने चेहरे को छुपा रखा था।