फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News: Female tourist made video of an elderly person and uploaded it on site, case registered

Jaisalmer News: महिला पर्यटक ने बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर साइट पर डाला, आईटी एक्ट में मामला दर्ज

Tue, 06 May 2025 03:45 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Tue, 06 May 2025 03:45 PM IST
सार

जिले में महिला पर्यटक द्वारा बुजुर्ग के साथ अश्लील वीडियो बनाने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तकनीकी विशेषज्ञों के साथ वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Jaisalmer News: Female tourist made video of an elderly person and uploaded it on site, case registered
राजस्थान

विस्तार

प्रदेश का सीमावर्ती जैसलमेर जिला एक शर्मनाक और चौंकाने वाले घटनाक्रम को लेकर चर्चा में है। यहां एक महिला पर्यटक द्वारा एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति के साथ अश्लील वीडियो शूट करने और फिर उसके सोशल मीडिया पर वायरल होने की घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वीडियो किसी सूनसान रेगिस्तानी इलाके का है, जहां एक महिला और उसके साथी ने पास ही मवेशी चरा रहे एक वृद्ध व्यक्ति को बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और इसे कैमरे में रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। यह वीडियो किस उद्देश्य से बनाया गया, इसमें बुजुर्ग की सहमति थी या नहीं और इसे किसने वायरल किया इन सभी पहलुओं की अब जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ashok Gehlot: ‘राजस्थान जल रहा है…100 साल जी कर भी प्रदेश की सेवा करूंगा’ क्यों बोले पूर्व CM अशोक गहलोत?
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए तनोट थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। तनोट थाना प्रभारी ओमकरण चारण ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है और वीडियो के तकनीकी विश्लेषण के साथ-साथ वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान और उनकी भूमिका को लेकर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की आपत्तिजनक और अभद्र सामग्री प्रसारित करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति ऐसे वीडियो को शेयर, लाइक या फॉरवर्ड करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ आईटी एक्ट के अंतर्गत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि कोई भी इस तरह के वीडियो को प्रसारित न करे और यदि किसी को ऐसा कोई वीडियो मिलता है तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में इसकी सूचना दे।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Today Weather: आज तेज बारिश का अलर्ट, अधिकतम तापमान का स्तर सामान्य से 15 डिग्री तक लुढ़का


उन्होंने कहा कि जैसलमेर साइबर सेल को भी इस मामले में सक्रिय किया गया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सभी संदिग्ध अकाउंट्स की पहचान की जा रही है, जिनके माध्यम से यह वीडियो वायरल हुआ है। किसी भी व्यक्ति को बिना प्रमाण और अनुमति के अश्लील सामग्री अपलोड करना, प्रसारित करना या उसे भेजना भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है।

यह घटना एक ऐसे शहर से जुड़ी है, जो अपनी सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक इमारतों और मरुस्थलीय सौंदर्य के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। यहां हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटक यहां आते हैं, ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं न केवल समाज में नैतिक गिरावट को दर्शाती हैं बल्कि शहर की सकारात्मक पर्यटन छवि को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं।

मामले में पुलिस विभाग और पर्यटन विभाग ने संयुक्त रूप से एक अपील जारी की है कि जैसलमेर जैसे पर्यटन स्थलों पर आने वाले सभी पर्यटक यहां की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मर्यादा का आदर करें। अश्लीलता फैलाने या किसी भी प्रकार की अमर्यादित गतिविधियों में शामिल होने वाले व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तरह की सामग्रियों से दूर रहें और किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed