फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News: Fraud in Filmy Style,12 Tonnes of Oil Sold, Tanker Dumped in Drain; Two Accused Arrested

Jaisalmer News: फिल्मी अंदाज में रची धोखाधड़ी, 12 टन तेल बेचकर टैंकर नाले में पलटाया, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 May 2025 07:39 AM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Thu, 22 May 2025 07:39 AM IST
सार

12 टन सोयाबीन रिफाइंड तेल लेकर निकले टैंकर चालक और उसके मालिक ने हेराफेरी कर तेल बेच दिया और टैंकर को गंदे नाले में पलटाकर झूठा एक्सीडेंट दिखाने की साजिश की। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Jaisalmer News: Fraud in Filmy Style,12 Tonnes of Oil Sold, Tanker Dumped in Drain; Two Accused Arrested
12 टन तेल बेचकर रचा हादसे का नाटक, दो गिरफ्तार

विस्तार

जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के तहत थाना कल्याणपुर पुलिस व डीएसटी ने बड़ी सफलता हासिल की है। अमानत में खयानत के एक संगीन मामले में पुलिस ने करीब 12 टन सोयाबीन रिफाइंड तेल बरामद कर दो मुख्य आरोपियों टैंकर चालक लिखमाराम एवं टैंकर मालिक हेमाराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की सक्रियता और गहन अनुसंधान से यह मामला उजागर हुआ है, जिसमें तेल की हेराफेरी को छुपाने के लिए आरोपियों ने गंदे नाले में जान-बूझकर टैंकर पलटाकर झूठा एक्सीडेंट दिखाने की साजिश रची थी।

विज्ञापन


थाना कल्याणपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरहद अराबा दुदावतान के पास नेशनल हाईवे के किनारे एक गंदे पानी के नाले में एक तेल टैंकर पलटा हुआ पाया गया था। प्रारंभिक तौर पर इसे एक सड़क दुर्घटना का मामला माना गया। परंतु जब तेल के मालिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि टैंकर में भरा लगभग 12 टन सोयाबीन रिफाइंड तेल गायब है, तो पुलिस को संदेह हुआ कि मामला सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि योजनाबद्ध धोखाधड़ी का है।
विज्ञापन


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा गोपालसिंह भाटी और वृत्ताधिकारी पचपदरा अशोक जोशी के निर्देशन तथा थानाधिकारी कल्याणपुर बुद्धाराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सूझबूझ से कार्य करते हुए टैंकर चालक और मालिक को दस्तयाब किया और गहन पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Board Exam: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, शाम पांच बजे तीनों संकायों के नतीजे एक साथ देखें

पूछताछ में चालक लिखमाराम व मालिक हेमाराम ने स्वीकार किया कि उन्होंने टैंकर संख्या RJ 04 GB 3313 में भरे 12 टन सोयाबीन रिफाइंड तेल को सरहद टापरा क्षेत्र में एक होटल पर बेच दिया था। इसके बाद अपने अपराध को छुपाने की मंशा से उन्होंने टैंकर को जान-बूझकर गंदे पानी के नाले में पलटा दिया, ताकि ऐसा प्रतीत हो कि सारा तेल दुर्घटना में बह गया है।


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर थाना जसोल क्षेत्र के सरहद टापरा से बेचा गया पूरा 12 टन तेल बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व योजना के तहत तेल बेचने के इरादे से निकले थे और घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए टैंकर को पलटाया गया था।

पुलिस ने घटना की पुष्टि के बाद आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2)(A), 316(3), 318(4) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से पीसी रिमांड स्वीकृत किया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस पूरे प्रकरण में कोई अन्य व्यक्ति भी संलिप्त था या नहीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed