फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer railway station will be seen on the lines of airport

Jaisalmer: एयरपोर्ट की तर्ज पर नजर आएगा जैसलमेर रेवले स्टेशन, 140 करोड़ रुपये लागत से हो रहा कायाकल्प

Sun, 28 May 2023 10:27 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 28 May 2023 10:27 AM IST
सार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे जैसलमेर स्टेशन का 140 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय पुनर्विकास कर रहा है। पर्यटकों के साथ-साथ सेना के जवानों के लिए भी सुविधा में इजाफा होगा।

विज्ञापन
Jaisalmer railway station will be seen on the lines of airport
रेलवे स्टेशन जैसलमेर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जैसलमेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य पिछले लंबे समय से युद्ध स्तर पर चल रहा है। 140 करोड़ की लागत से हो रहे रेलवे स्टेशन के विकास कार्य से जैसलमेर रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तर्ज पर नजर आएगा। नवीनीकरण के बाद यहां आने वाले पर्यटकों के साथ-साथ सेना के जवानों के लिए भी सुविधा में इजाफा होगा।

विज्ञापन


जैसलमेर राजस्थान का प्रमुख पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ सामरिक दृष्टिकोण से भी बहुत महत्वपूर्ण है। रेलवे द्वारा जैसलमेर स्टेशन का 140 करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विश्वस्तरीय पुनर्विकास किया जा रहा है। देशभर से जैसलमेर आने वाले पर्यटकों को स्टेशन के पुनर्विकास होने से अनेक यात्री सुविधाओं के साथ अलग अनुभूति मिलेगी। इसके साथ-साथ सेना के जवानों को अपने कार्यस्थल पर आवागमन के लिए विश्वस्तरीय स्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार महाप्रबंधक विजय शर्मा के दिशा निर्देशन में जैसलमेर स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन


युद्ध स्तर पर चल रहा है कार्य
स्टेशन पर नई बिल्डिंग बनाने का कार्य तीव्र गति के साथ किया जा रहा है। वर्तमान में जैसलमेर स्टेशन की पुरानी स्टेशन बिल्डिंग को तोड़कर नई स्टेशन बिल्डिंग के लिए खुदाई का कार्य पिलिन्थ लेवल का कार्य हो गया है और बिल्डिंग कॉलम का कार्य प्रगति पर है। साथ ही नये पार्सल ऑफिस, एमसीओ ऑफिस का कार्य छत लेवल तक पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Jaisalmer railway station will be seen on the lines of airport
रेलवे स्टेशन जैसलमेर - फोटो : Amar Ujala Digital
48000 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया जाएगा विकास
जैसलमेर स्टेशन पर लगभग 48000 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकास किया जाएगा। स्टेशन पर 8327 वर्ग मीटर क्षेत्र में मुख्य स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। स्टेशन के पुनर्विकास में राजस्थानी हैरिटेज और आधुनिकता के समावेश से इसे आकर्षक लुक प्रदान किया जाएगा। मुख्य स्टेशन बिल्डिंग में आगमन/प्रस्थान हेतु अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार, 1000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल में एयर कोनकोर्स, कवर्ड प्लेटफार्म, लिफ्ट व एस्केलेटर की सुविधा, फुट ओवर ब्रिज, अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वेटिंग रूम, शापिग कॉम्पलेक्स, एग्जीक्यूटिव लाउंज, उन्नत व मानक स्तर की लाइटिंग, फूड कोर्ट इत्यादि का प्रयोजन रखा गया है। इसके साथ ही स्टेशन पर पर्याप्त व व्यवस्थित पार्किंग सुविधा, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, संकेतक, शौचालय, बैगेज स्कैनर, मैटल डिटेक्टर तथा कोच गाइडेंस बोर्ड व ट्रेन इंडिकेटर इत्यादि के साथ समस्त प्रकार की आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। स्वर्ण नगरी के नाम से विख्यात जैसलमेर शहर में स्थित जैसलमेर स्टेशन का संपूर्ण पुनर्विकास इसकी भव्यता और आकर्षक बिल्डिंग को देखने से नजर आएगा।

ग्रीन बिल्डिंग आधारित होगी सुविधाएं
स्टेशन पुनर्विकास में ऊर्जा खपत में कमी के लिए ग्रीन बिल्डिंग आधारित सुविधाएं होंगी, जो नवीनीकरणीय ऊर्जा के साथ कचरे का उचित निस्तारण, वर्षा जल संचयन आदि जैसे संसाधनों से युक्त होगी। स्टेशन पर हरित और पर्यावरण अनुकूल सौर ऊर्जा प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed