{"_id":"65016c1f26e72379e60a932a","slug":"jaisalmer-policeman-slapped-ramdevra-medical-in-charge-all-medical-posts-and-hospitals-closed-in-protest-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: रामदेवरा चिकित्सा प्रभारी को पुलिसकर्मी ने मारा थप्पड़, विरोध में सभी मेडिकल चौकी और हॉस्पिटल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: रामदेवरा चिकित्सा प्रभारी को पुलिसकर्मी ने मारा थप्पड़, विरोध में सभी मेडिकल चौकी और हॉस्पिटल बंद
Wed, 13 Sep 2023 01:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:31 PM IST
सार
जैसलमेर जिले के रामदेवरा में भादवा मेले के दौरान बुधवार सुबह 10 बजे बाबा रामदेव मंदिर परिसर में रामदेवरा चिकित्सा प्रभारी भवानी सिंह तंवर को ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारी ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद लात मारकर मौके से भगा दिया। घटना के विरोध में रामदेवरा हॉस्पिटल और सभी मेडिकल चौकी को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
सभी मेडिकल चौकी और हॉस्पिटल बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर के पोकरण-रामदेवरा में भादवा मेले के दौरान बाबा रामदेव मंदिर परिसर में रामदेवरा चिकित्सा प्रभारी भवानी सिंह तंवर को ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारी ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद लात मारकर मौके से भगा दिया। घटना के विरोध में रामदेवरा हॉस्पिटल और सभी मेडिकल चौकी को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह रामदेवरा हॉस्पिटल चिकित्सा प्रभारी भवानी सिंह मंदिर स्थित मेडिकल चौकी की जांच के लिए जा रहे थे। तभी मंदिर बनाए गए पुलिस कंट्रोल रूम में सीआई रामलाल, एसआई सूरजाराम और एएसआई देवी सिंह ने उनको मंदिर जाने से रोका। इस पर चिकित्सा प्रभारी ने अपना परिचय पत्र दिखाया, इसके बाद भी एसआई सूरजाराम ने चिकित्सा टीम की सामने ही चिकित्सा प्रभारी को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद भी पुलिसकर्मियों ने चिकित्सकों के साथ बदसलूकी की। इस घटना के विरोध में सभी चिकित्सकों ने रामदेवरा स्थित सभी मेडिकल चौकी को बंद कर दिया। रामदेवरा चिकित्सा प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि आज वो अपने स्टाफ के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों के द्वारा थप्पड़ और लात मार कर बदलूकी की। विरोध को देखते हुए पुलिस अधिकारी और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन