फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer Crime Reward smuggler of Rs 50 thousand arrested accused Bhagwan Singh was absconding in heroin smug

Jaisalmer Crime: 50 हजार रुपये का इनामी तस्कर गिरफ्तार, आरोपी भगवान सिंह हेरोइन तस्करी मामले में था फरार

Wed, 31 May 2023 01:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 May 2023 01:45 PM IST
सार

जैसलमेर पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी तस्कर भगवान सिंह को गिरफ्तार किया है। तस्कर भगवान सिंह हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। भगवान सिंह को झिनझिनयाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Jaisalmer Crime Reward smuggler of Rs 50 thousand arrested accused Bhagwan Singh was absconding in heroin smug
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले 40 दिनों से क्राइम ब्रांच जयपुर और जैसलमेर पुलिस हेरोइन तस्करों के खिलाफ लगातार दबिश दे रही है और बड़ी सफलता भी हासिल की है। इसी कड़ी में बुधवार को बाड़मेर-जैसलमेर पुलिस की सयुंक्त कार्रवाई में तस्कर भगवान सिंह को झिनझिनयाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। भगवान सिंह से पुलिस संयुक्त पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पिछले दिनों बाड़मेर में हेरोइन तस्करी के सरगना गुलाब सिंह को बाड़मेर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गुलाब सिंह ने पूछताछ में अर्जुन सिंह को हेरोइन देने की बात कबूली थी। उसके बाद पांच दिन पूर्व पुलिस ने अर्जुन सिंह को पुलिस ने म्याजलार से गिरफ़्तार किया था। अर्जुन सिंह की निशानदेही पर भगवान सिंह को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


और भी हो सकते हैं खुलासे, बरामदगी...
सूत्रों के अनुसार क्राइम ब्रांच को पाकिस्तान से 37 किलो हेरोइन पश्चिमी राजस्थान के बॉर्डर पार आने के इनपुट है। लेकिन अभी तक पूरी मात्रा में हेरोइन की बरामदगी नहीं हुई है। तस्करों की लगातार हो रही गिरफ्तारियों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभी और बरामदगी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ अप्रैल की रात से शुरू हुआ था धरपकड़ का सिलसिला...
जैसलमेर में जयपुर से आई क्राइम ब्रांच की टीम और जैसलमेर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन करते हुए करीब नौ अप्रैल को नौ किलो हेरोइन पकड़ी थी। नौ किलो हेरोइन के साथ चार तस्करों को पकड़ा था, जिनमें से दो तस्करों को मोहनगढ़ नहरी इलाके से पकड़ा गया था। ADG क्राइम एमएन दिनेश और डीआईजी क्राइम ब्रांच राहुल प्रकाश की मॉनिटरिंग में ड्रग तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जैसलमेर की अन्य लोकेशन पर भी सर्च ऑपरेशन किया। उसके बाद लगातार तस्करों की धरपकड़ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed