{"_id":"659c28477ef3b258e800f648","slug":"jaisalmer-crime-jewelery-worth-five-lakhs-and-rs-50-thousand-stolen-from-jewelery-shop-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer Crime: ज्वेलरी शॉप से पांच लाख के गहने और 50 हजार रुपये चोरी, चोर की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer Crime: ज्वेलरी शॉप से पांच लाख के गहने और 50 हजार रुपये चोरी, चोर की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 08 Jan 2024 10:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 08 Jan 2024 10:22 PM IST
सार
जैसलमेर शहर के ग्रामीण बस स्टैंड में एक ज्वेलरी की दुकान से रविवार रात एक चोर ने करीब पांच लाख रुपये के गहने और 50 हजार रुपये चुरा लिए। चोर ने पत्थर काटने वाले ग्रेंडर से शटर के ताले तोड़े और दुकान में घुसा था।
विज्ञापन
ज्वेलरी शॉप में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैसलमेर में हुए चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सुबह जब दुकानदार ने ताले टूटे देखे तो पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने दुकान का मौका-मुआयना किया है और सीसीटीवी की मदद से चोर की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गौतम ज्वेलर्स के मालिक दिनेश सोनी ने बताया कि उसकी दुकान में सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपये थे, जो चोर चुरा ले गया। चोर ने पास की दुकान में दीवार तोड़कर घुसने की कोशिश की, मगर वो सफल नहीं हो पाया और गहने-पैसे लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
जैसलमेर में कड़ाके की ठंड का फायदा उठाते हुए चोर चोरी कर रहे हैं। शहर के पुराने ग्रामीण बस स्टैंड स्थित गौतम ज्वैलर में देर रात 1 बजे के बाद एक चोर शटर के ताले तोड़कर दुकान में घुसा और दुकान में रखे सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गया। दुकानदार ने बताया कि चोर ने शाल डाल रखी थी और चेहरे पर रुमाल बांध रखा था।
विज्ञापन
सीसीटीवी में नजर आया चोर
घटना सारी सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है। चोर रात को चोरी करने के बाद आसपास भी सोने की दुकानों में चोरी करने की फिराक में था। चोर ने गौतम ज्वैलर की दीवार को तोड़ने की कोशिश की। उसने हथोड़े से दुकान की दीवार को तोड़ा भी मगर फिर उसने वो काम बीच में ही छोड़ा और गहने पैसे लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर है और कार्रवाई जारी है।