फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Western Disturbance Triggers Rain in Rajasthan; Jaipur Records 92MM, Coldest Day in Sikar at 22.5°C

Rajasthan Weather Alert: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बारिश, जयपुर में 92MM बरसात, सीकर में सबसे ठंडा दिन 22.5°C

Tue, 07 Oct 2025 07:10 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 07 Oct 2025 07:10 AM IST
सार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। जयपुर में बीते 24 घंटों में सर्वाधिक 92 एमएम बारिश हुई। बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी 12 डिग्री तक कमी आई है।

विज्ञापन
Western Disturbance Triggers Rain in Rajasthan; Jaipur Records 92MM, Coldest Day in Sikar at 22.5°C
राजस्थान में फिर बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर मंगलवार को भी जारी रहा। पूर्वी जिलों में बादल छाए रहे और कई जगह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 9 जिलों में अलर्ट जारी किया है। 8 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम साफ और सूखा रहने की संभावना है।

विज्ञापन

सोमवार को जयपुर, नागौर, हनुमानगढ़, सीकर समेत कई जिलों में 4 इंच तक तेज बारिश हुई, जिससे खेतों में पानी भर गया और खरीफ की फसलें खराब हो गईं। बारिश और बादलों की वजह से तापमान में भारी गिरावट देखी गई। हनुमानगढ़ में दिन और रात के तापमान में सिर्फ 1 डिग्री का अंतर रहा।
विज्ञापन

नागौर के कुचामन में 88MM, सीकर के खंडेला में 70MM, श्रीमाधोपुर में 66MM, जयपुर के छापरवाड़ा में 92MM बारिश दर्ज हुई। अलवर, बूंदी, राजसमंद, गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं जैसे जिलों में भी अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें-  SMS अस्पताल अग्निकांड: आठ लोगों की मौत, 17 घंटे बाद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री; कहा- आरोपियों पर होगी कार्रवाई

जयपुर में देर रात तक होती रही बारिश
राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। मंगलवार सुबह भी करीब 3 बजे तक बारिश का दौर चला। बीते 24 घंटों के दौरान जयपुर में  92MM बरसात रिकॉर्ड की गई। जयपुर में छापरवाड़ा बांध के पास 92MM बारिश दर्ज हुई। दिल्ली रोड पर चांदवास पर 53, जालसू, दूदू, मौजमाबाद में 27-27, जोबनेर में 40, बैराठ में 52, शाहपुरा में 56, फागी में 35, चौमूं में 26, सांगानेर में 29MM बारिश हुई है।
बारिश से पारा भी लुढ़का
बारिश की वजह से प्रदेश में पारे में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 12 डिग्री तक गिरा। सीकर सबसे ठंडा रहा, जहां दिन का तापमान 22.5°C दर्ज हुआ। जयपुर 25.1°C, पिलानी 24.7°C, अलवर 24°C, चूरू 24.1°C, बीकानेर 29.3°C, उदयपुर 29°C और झुंझुनूं 24.9°C तक सीमित रहा।
अब 8 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed