फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Today: Rajasthan sizzles as mercury nears 50°C; red alert issued in Jaisalmer and Barmer

Rajasthan Weather Today: झुलस उठा राजस्थान, 50 डिग्री की तरफ दौड़ा पारा, जैसलमेर, बाड़मेर में लू का रेड अलर्ट

Tue, 08 Apr 2025 08:51 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 08 Apr 2025 08:51 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update: जैसे कि पूर्वानुमान थे प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही पारा 46 डिग्री पहुंच चुका है। भयानक लू चल रही है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Today: Rajasthan sizzles as mercury nears 50°C; red alert issued in Jaisalmer and Barmer
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में सड़कों पर निकलना अब जानलेवा हो चुका है। भीषण गर्मी ने प्रदेश में जबरदस्त लू का दौर शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी की चेतावनी दे दी है और लू के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। भीषण लू  के प्रकोप से अब लोगों की हालत खराब हो रही है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। जानकारी के अनुसार आज स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में वीसी के जरिए राज्य भर के स्वास्थ्य महकमे की बैठक ले सकता है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
19 शहरों में हीट वेव अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 शहरों में आज हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसमें बाड़मेर में रेड अलर्ट, चित्तौड़गढ़, झुंझुनू, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, गंगानगर में ऑरेंज अलर्ट और अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, जयपुर, कोटा, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़, जालौर, नागौर और पाली में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: Rajasthan: ‘विकसित भारत के संकल्प में कार्यकर्ता रखें स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित’...बाड़मेर में बोले शेखावत

50 डिग्री की तरफ बढ़ रहा

राजस्थान में फिलहाल तापमान 46 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। हिल स्टेशन माउंट आबू को छोड़कर शेष पूरे राजस्थान में पारा 40 से 46 डिग्री के बीच चल रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों में प्रदेश का पारा और बढ़ेगा। पिछले साल गर्मियों में अधिकतम तापमान मई में 50 डिग्री पर पहुंचा था लेकिन इस बार यह स्थिति और भी पहले बनती नजर आ रही है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही पारा 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि पिछले साल इसी दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा था।

मौसम विभाग का कहना है कि 9 अप्रैल तक बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा व जयपुर संभाग में हीट वेव का सर्वाधिक असर रहेगा। वहीं 10 व 11 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं-कहीं बूंदाबांदी और मेघगर्जन के साथ छींटे पड़ सकते हैं, इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed