फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Mahakaleshwar Temple: Baba Mahakal dressed in the form of Jagannath in Bhasma Aarti

MP: भस्म आरती में जगन्नाथ स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, दर्शन कर भक्त बोले- जय श्री महाकाल...जय श्री जगन्नाथ

Sun, 07 Jul 2024 11:37 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 07 Jul 2024 11:37 AM IST
सार

Baba Mahakal Bhasma Aarti Today: आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि भस्मआरती में बाबा महाकाल का भगवान श्री जगन्नाथ स्वरूप में श्रृंगार किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के जगन्नाथ स्वरूप में दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakaleshwar Temple: Baba Mahakal dressed in the form of Jagannath in Bhasma Aarti
भगवान जगन्नाथ के स्वरूप में बाबा महाकाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उड़ीसा के पुरी के साथ आज पूरे देश भर में भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। यह रथ यात्रा भले ही आज दोपहर को निकलने वाली है, लेकिन इसके पहले आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितिया के महासंयोग पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण करवाया गया। 

विज्ञापन


आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि भस्मआरती में बाबा महाकाल का श्री जगन्नाथ स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के जगन्नाथ स्वरूप में दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल और जय श्री जगन्नाथ की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed