फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   There was no conflict regarding the organization of IPL in the RCA ad hoc committee meeting

आरसीए एडहॉक कमेटी की बैठक: बिहाणी बोले- आईपीएल आयोजन को लेकर कोई टकराव नहीं, विवाद नहीं करेगी पार्टी; जानें

Wed, 19 Mar 2025 10:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 19 Mar 2025 10:26 AM IST
सार

Rajasthan: चेयरमैन जयदीप बिहाणी ने बताया कि फिलहाल एडहॉक कमेटी का कार्यकाल तीन महीने तक रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए जिले बनने के कारण आरसीए की नई जिला इकाइयों का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
There was no conflict regarding the organization of IPL in the RCA ad hoc committee meeting
आरसीए एडहॉक कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की एडहॉक कमेटी को आईपीएल की मेजबानी नहीं मिलने पर चेयरमैन जयदीप बिहाणी ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद (आरएसकेसी) और आरसीए के बीच कोई टकराव नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल की जिम्मेदारी सीधे क्रीड़ा परिषद को सौंपी है, इसलिए इसे लेकर विवाद की कोई स्थिति नहीं है।

विज्ञापन


बिहाणी ने कहा कि केंद्र और राज्य, दोनों ही जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, इसलिए पार्टी का कोई भी सदस्य सार्वजनिक रूप से किसी विवाद में नहीं पड़ेगा। यदि कोई मतभेद होगा, तो उसे आपसी बातचीत से सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन


तीन महीने रहेगा एडहॉक कमेटी का कार्यकाल
बिहाणी ने बताया कि फिलहाल एडहॉक कमेटी का कार्यकाल तीन महीने तक रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए जिले बनने के कारण आरसीए की नई जिला इकाइयों का गठन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही चुनाव की दिशा तय होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी जिले को चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जज ने सुनाया आजीवन कारावास, कोर्ट में रोने लगा हत्यारा पति, करंट लगाकर की थी पत्नी की हत्या


200 करोड़ के घोटाले की जांच पुलिस के अधीन
बैठक में पूर्व आरसीए कार्यकारिणी पर 200 करोड़ रुपए के कथित घोटाले को लेकर भी चर्चा हुई। बिहाणी ने बताया कि इस मामले की 363 पन्नों की ऑडिट रिपोर्ट राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद को सौंप दी गई है, जिसमें वित्तीय अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। एफआईआर भी दर्ज करवाई जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि अब यह मामला पुलिस के अधीन है और जांच की जिम्मेदारी पुलिस की है। बिहाणी ने भरोसा दिलाया कि घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि वह खुद भी इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर आगे भी करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed