फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The Governor did yoga with the ministers in the Yoga Festival-2023 of the Ministry of AYUSH

Yoga Festival-2023: मंत्रियों के साथ राज्यपाल ने किया योग, बोले- योग थेरेपी के साथ-साथ आत्म विकास का माध्यम भी

Tue, 02 May 2023 10:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 02 May 2023 10:34 AM IST
सार

जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज ग्राउंड में आयोजित योग महोत्सव 2023 में राज्यपाल ने किया योग। बोले कि योग का अभ्यास यदि नियमित रूप से किया जाए, तो तन ही नहीं मन भी स्वस्थ रहता है।

विज्ञापन
The Governor did yoga with the ministers in the Yoga Festival-2023 of the Ministry of AYUSH
योग महोत्सव-2023 में पहुंचे राज्यपाल कलराज मिश्र। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से योग महोत्सव 2023 आयोजित हुआ। योग महोत्सव में पांच केंद्रीय मंत्रियों- आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, आयुष राज्य मंत्री महेन्द्र मुंजपारा, कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संस्कृति और संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हिस्सा लिया। साथ ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी योग किया।

विज्ञापन


राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि योग कोई थेरेपी भर नहीं है, बल्कि आत्म विकास का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि मानसिक शांति और संतोष के लिए योग उपयोगी है। यौगिक दिनचर्या से जुड़कर जीवन की जटिलताओं को आसानी से हल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में योग को स्वस्थ जीवन की कला और विज्ञान कहा गया है। योग को हमारे यहां शुरू से ही स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के साथ जीवन के एक आदर्श तरीके के रूप में स्वीकार किया गया है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि योग का अभ्यास यदि नियमित रूप से किया जाए, तो तन ही नहीं मन भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, सुखी और खुशहाल जीवन के लिए योग से जुड़ी ये गतिविधियां इस मायने में भी उपयोगी हैं कि ये सकारात्मक जीवन को दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि योग ने कोविड के दौर में लोगों को सकारात्मक रखने में अहम भूमिका निभाई है। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि भारत की इस महान परंपरा को विश्व के लिए उपयोगी मानते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जो हमारी परंपरा और संस्कृति की वैश्विक स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि योग जीवन का आदर्श तरीका है, जिसमें मन न केवल अपने लिए बल्कि पूरे विश्व के कल्याण के विचार से जुड़ा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग को विज्ञान की पद्धति मानकर आज दुनिया भर में अपनाया जा रहा-केंद्रीय आयुष मंत्री
केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि योग को विज्ञान की पद्धति मानकर आज दुनिया भर में अपनाया जा रहा है। देश के गांव-गांव तक योग की संस्कृति का प्रसार करने के लिए संकल्पित हो कर कार्य किया जा रहा है। देश और दुनिया में प्रति वर्ष मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए इस बार काउंट डाउन की श्रंखला में जयपुर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

 
राजस्थानी संस्कृति में योग पुराने ज़माने से चला आ रहा- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति में योग पुराने ज़माने से चला आ रहा है। आज योग हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बने, इसके लिए देश में अभूतपूर्व प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यपाल मिश्र ने योग महोत्सव में भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम विलोम सहित विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति और संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री महेंद्र मुंजपारा, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी सहित सांसद, जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed