{"_id":"64b162a1007e2c7e850927a6","slug":"the-first-meeting-of-the-new-state-working-committee-and-district-presidents-of-congress-tomorrow-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यसमिति और जिला अध्यक्षों की बैठक कल, इन मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यसमिति और जिला अध्यक्षों की बैठक कल, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fri, 14 Jul 2023 08:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 14 Jul 2023 08:28 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सभी को दिशा-निर्देश देने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की यह पहली बैठक 15 जुलाई को रखी गई है।
विज्ञापन
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी
- फोटो : social media
विस्तार
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने 15 जुलाई को नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, इन्दिरा गांधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर सुबह दस बजे से आहूत की है।
विज्ञापन
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की यह पहली बैठक होने जा रही है। इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सभी को पार्टी जरूरी दिशा-निर्देश देगी।
विज्ञापन
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि 15 जुलाई, 2023 को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों और कांग्रेस जिलाध्यक्षगण की संयुक्त बैठक सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर ली जाएगी।
विज्ञापन
बैठक को राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी सचिव और सह प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, वीरेन्द्र सिंह राठौड़, अमृता धवन सहित वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। बैठक में अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे।
संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा, कार्य विभाजन और दायित्व निर्वहन पर होगी चर्चा
बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा करने के साथ ही कार्य विभाजन और दायित्व निर्वहन पर चर्चा की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मंथन किया जाएगा।