{"_id":"69f1d959ce263325a10af83f","slug":"the-chief-minister-said-that-workers-everywhere-say-that-their-work-is-not-being-done-but-where-there-is-a-solution-we-should-speak-our-minds-the-leader-of-the-opposition-said-dont-be-afraid-chief-minister-hold-elections-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4222440-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: CM भजनलाल बोले- कार्यकर्ता हर जगह कहता है कि हमारा काम नहीं हो रहा, लेकिन...; जूली यह क्या कह गए?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: CM भजनलाल बोले- कार्यकर्ता हर जगह कहता है कि हमारा काम नहीं हो रहा, लेकिन...; जूली यह क्या कह गए?
Wed, 29 Apr 2026 06:45 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:45 PM IST
सार
Jaipur News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाने और सकारात्मक माहौल बनाने की सलाह दी। वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने सरकार को विफल बताते हुए चुनाव कराने की चुनौती दी।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा तथा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान की राजनीति में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर प्रतिक्रिया देते हुए संगठनात्मक अनुशासन और सकारात्मक संवाद पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अक्सर यह कहते हैं कि उनके काम नहीं हो रहे, लेकिन जहां समाधान संभव हो, वहीं बात रखनी चाहिए। बिना वजह कई जगह शिकायत करने से माहौल खराब होता है और जनता के बीच गलत संदेश जाता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक में यह बातें कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों की याद दिलाते हुए कहा कि उनका चयन सोच-समझकर किया गया है और उन्हें अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी चाहिए। सीएम ने यह भी कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर नजर रख रहा है और अच्छा काम करने वालों को आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने मंत्रियों और विधायकों पर उठने वाले सवालों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि कई बार कार्यकर्ता जिस व्यक्ति का काम लेकर जाते हैं, वही बाद में परेशानी का कारण बनता है। इसलिए कार्यकर्ताओं को संतुलित और जिम्मेदार व्यवहार अपनाना चाहिए। साथ ही जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए कि कार्यों का समान वितरण हो और जो सक्रिय नहीं हैं, उन्हें आगे मौका नहीं दिया जाएगा।
पढ़ें- Jodhpur News: राजस्थान हाई कोर्ट से आसाराम को फिर राहत, स्वास्थ्य कारणों से 25 मई तक बढ़ी जमानत
सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी और बिजली जैसी प्राथमिकताओं पर तेजी से काम हुआ है और प्रदेश की हर विधानसभा में विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाएं।
इधर, नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने मुख्यमंत्री के बयान को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब भाजपा कार्यकर्ता भी खुलकर कह रहे हैं कि उनका काम नहीं हो रहा। उन्होंने इसे सरकार की विफलता का प्रमाण बताया। जुली ने आरोप लगाया कि सरकार केवल चुनिंदा लोगों के लिए काम कर रही है और आम जनता तथा कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव कराने से बच रही है, जो लोकतंत्र का अपमान है। जूली ने लिखा कि डरिए मत, मुख्यमंत्री जी चुनाव कराइए।