फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan bjp jaipur vistaraks meeting panchayat elections bhajan lal sharma madan rathore

राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा प्लान! विस्तारकों को गांव-गांव योजनाएं पहुंचाने की जिम्मेदारी

Wed, 23 Sep 2026 11:14 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
rajasthan bjp jaipur vistaraks meeting panchayat elections bhajan lal sharma madan rathore
विस्तारकों कि बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार देर शाम प्रदेश स्तरीय विस्तारकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विस्तारकों को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर सरकार की योजनाओं को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

राठौड़ बोले- अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे जनकल्याण का लाभ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। पार्टी का मूल लक्ष्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन की योजनाओं एवं नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

विज्ञापन


राठौड़ ने प्रदेश स्तरीय विस्तारकों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता के साथ काम करें। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि संगठन की सक्रियता का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक उनका वास्तविक लाभ पहुंचाना भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचाने होंगे सरकार के काम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर विस्तारकों से सरकार की जनहितैषी और जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तथा ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए काम कर रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ देने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और गरीब वर्ग को आवास उपलब्ध कराने सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने विस्तारकों से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक गांव, ढाणी और आमजन तक पहुंचाएं, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने विस्तारकों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, कैलाश मेघवाल, मिथिलेश गौतम सहित प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed