फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sukhadia will attend the convocation of the university

Rajasthan News: राष्ट्रपति आज आएंगी उदयपुर, सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

Thu, 03 Oct 2024 08:23 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 03 Oct 2024 08:23 AM IST
सार

Rajasthan News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उदयपुर में आ रही हैं। यहां वे मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसमें 85 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। जानिए इनके अलावा उनके क्या हैं कार्यक्रम…

विज्ञापन
Sukhadia will attend the convocation of the university
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का 32वां दीक्षांत समारोह गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसके लिए सभी विद्यार्थियों और विजिटर्स को 9:30 बजे तक स्थान ग्रहण करना होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही कार्यक्रम अध्यक्ष राज्यपाल हरीभाऊ किसनराव बागड़े विद्यार्थियों को दीक्षा प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया, उपमुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


इस अवसर पर राष्ट्रपति भू-विज्ञान विभाग के संस्थापक केपी रोडे की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगीं। विवि प्रवक्ता कुंजन आचार्य ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कुल 85 विद्यार्थियों को 102 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे, जिसमें 16 छात्र और 69 छात्राएं शामिल हैं। इन गोल्ड मेडल में 8 चांसलर मेडल भी शामिल है, जिसमें दो छात्र वह 6 छात्राएं हैं। प्रतिवर्ष दिए जाने वाले स्पॉन्सर गोल्ड मेडल के क्रम में डॉ. सीबी मामोरिया, प्रो. विजय श्रीमाली, प्रो. आरके श्रीवास्तव, विजय सिंह देवपुरा, पीसी रांका, प्रो. ललित शंकर-पुष्पा देवी शर्मा स्मृति में गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed