फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sri Ganganagar News: Used to post photos with weapons on social media to scare people, now in lockup

Sri Ganganagar News: लोगों को डराने के लिए हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर डालते थे फोटो, अब पहुंचे लॉकअप में

Sat, 04 May 2024 09:03 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 04 May 2024 09:03 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो लगाकर लोगों में भय फैलाने वाले दो आरोपियों को घड़साना पुलिस ने 6 अवैध पिस्तौल और 48 कारतूस समेत गिरफ्तार किया, एक नाबालिग को भी मामले में निरुद्ध किया गया है।

विज्ञापन
Sri Ganganagar News: Used to post photos with weapons on social media to scare people, now in lockup
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घड़साना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से 6 अवैध पिस्तौल और 48 कारतूस भी बरामद किए हैं। पकडे़ गए तीनों व्यक्ति सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो लगाकर लोगों में भय व्याप्त करना चाहते थे, साथ ही तीनों जमीनों से कब्जा छुड़वाने का भी काम करते हैं। 

विज्ञापन


एसपी रमेश मौर्य ने घड़साना पुलिस थाने में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस तीनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को घड़साना में कुछ लोगों के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। इसी पर कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अनूपगढ़ जिला भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित होने के कारण पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई के दौरान राजेश कुमार मिर्चु (36) को चार अवैध देशी पिस्तौल व 46 कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव 4 जीडी के पास एक व्यक्ति बेचने की फिराक में अवैध हथियार लेकर खड़ा है। पुलिस ने सूचना मिलने पर तुरंत दूसरी कार्रवाई करते हुए गांव 4 जीडी के बस स्टैंड के पास से आरोपी युद्धवीर सिंह (20) को 12 बोर अवैध देशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। तीसरी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को एक अवैध देशी पिस्टल और दो कारतूस सहित निरुद्ध किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा तीनों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी जमीन का कब्जा छुड़वाने और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो लगाकर लोगों में भय व्याप्त करना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed