फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sports Minister took steps to provide relief from heat in Jaipur

Rajasthan: गर्मी से राहत के लिए खेल मंत्री ने उठाया कदम, टिकट काउंटरों पर छांव और पानी की व्यवस्था के निर्देश

Mon, 07 Apr 2025 06:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 07 Apr 2025 06:46 PM IST
सार

Rajasthan: खेल मंत्री कर्नल राठौड़ ने खेल सचिव को निर्देशित करते हुए कहा है कि टिकट खरीदने के लिए आने वाले दर्शकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए छांव की व्यवस्था के साथ-साथ शुद्ध और ठंडे पेयजल की उपलब्धता तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
Sports Minister took steps to provide relief from heat in Jaipur
पानी की व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी को देखते हुए खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बड़ा कदम उठाया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले मुकाबले के लिए टिकट खरीदने आने वाले लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए खेल मंत्री ने स्पोर्ट्स काउंसिल को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि टिकट काउंटरों पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए छांव और पीने के ठंडे पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल के पहले ही सप्ताह में पिछले कई वर्षों का तापमान रिकॉर्ड तोड़ चुका है। प्रदेश में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है और हीटवेव जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे धूप से बचें, छांव में रहें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
विज्ञापन


पढ़ें: गर्मी से हलकान हुए टिकट खरीदने पहुंचे क्रिकेटप्रेमी, बिक्री के दौरान गंभीर अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला 13 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए टिकटों की बिक्री 7 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। टिकट ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन माध्यम से भी उपलब्ध हैं। ऑफलाइन टिकट बिक्री के लिए एसएमएस स्टेडियम के बाहर तीन काउंटर स्थापित किए गए हैं।

खेल मंत्री कर्नल राठौड़ ने खेल सचिव को निर्देशित करते हुए कहा है कि टिकट खरीदने के लिए आने वाले दर्शकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए छांव की व्यवस्था के साथ-साथ शुद्ध और ठंडे पेयजल की उपलब्धता तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाए। बता दें कि अव्यवस्थाओं को लेकर अमर उजाला में इससे संबंधित खबर भी लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed