फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Speeding Thar Runs Over Biker After Hitting Woman in Jaipur, One Dead

Thar Accident Jaipur:जयपुर में फिर थार का कहर; युवती को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार को कुचला, एक की मौत

Sat, 24 Jan 2026 07:08 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 24 Jan 2026 07:08 PM IST
सार

जयपुर के जयंती मार्केट चौराहे के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार थार ने पहले पैदल चल रही युवती को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार फैजान (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल युवती कुलसुम (19) को SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक थार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Speeding Thar Runs Over Biker After Hitting Woman in Jaipur, One Dead
जयपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में काली थार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शहर के जयंती मार्केट चौराहे के पास शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे तेज रफ्तार थार ने पहले पैदल चल रही युवती को टक्कर मारी और इसके बाद बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल युवती को सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक थार के नीचे फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। हादसे के बाद थार चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान फैजान के रूप में
एक्सीडेंट थाना (नॉर्थ) के हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र ने बताया कि हादसे में फैजान (27) पुत्र निवासी खंडेला, सीकर की मौत हो गई। वह भट्टा बस्ती क्षेत्र में किराए पर रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। हादसे में कुलसुम (19), निवासी रामगंज, जयपुर गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
कॉलेज का फॉर्म भरकर लौट रही थी युवती
पुलिस के अनुसार कुलसुम कॉलेज का फॉर्म भरने के बाद पैदल घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार थार ने उसे चपेट में ले लिया। चालक घबरा गया और अनियंत्रित वाहन ने आगे चल रहे बाइक सवार फैजान को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराए की थी थार
जालूपुरा थाना प्रभारी हवा सिंह ने बताया कि थार वाहन मनीष कुमार निवासी फतेहपुर (सीकर) ने किराए पर लिया था। वह जयंती मार्केट की ओर जा रहा था। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जालूपुरा थाना पुलिस और एक्सीडेंट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को SMS अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुलसुम का इलाज जारी है।


पांच बहनों का इकलौता भाई था मृतक
 युवक के मौत की खबर जैसे ही उसके घर पर पहुंची घर में मातम पसर गया। मृतक की मां का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, मृतक पांच बहनों का इकलौता भाई था। जिसने इस घटना में अपनी जान गंवाई है। मृतक की मां बार-बार यही कहकर रो रही है कि मेरा फैजान ही मेरे बुढ़ापे का सहारा था। उसे मैंने बढ़ी मुश्किलों से पाला था। उसके जाने के बाद मुझे कौन देखेगा, मेरे बुढ़ापे का सहारा कौन बनेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed