फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   SI Recruitment Exam 2021: Former RPSC member Babulal Katara's nephew Vijay Damor arrested in paper leak case

राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 2021: पेपर लीक मामले में नया मोड़, पूर्व RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा का भांजा गिरफ्तार

Tue, 08 Jul 2025 09:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 08 Jul 2025 09:51 PM IST
सार

Rajasthan SI Recruitment Exam 2021: राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी एसओजी ने आरपीएससी के सदस्य रहे बाबूलाल कटारा के भांजे विजय कुमार डामोर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
SI Recruitment Exam 2021: Former RPSC member Babulal Katara's nephew Vijay Damor arrested in paper leak case
पूर्व RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा का भांजा विजय कुमार डामोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा 2021 में हुए पेपर लीक मामले में मंगलवार को एसओजी ने एक और बड़ी गिरफ्तारी की है। इस बार शिकंजा कसा है तत्कालीन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सदस्य बाबूलाल कटारा के भांजे विजय कुमार डामोर पर। एसओजी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त विजय कुमार डामोर (33), निवासी गांव वागदरी, थाना सदर डूंगरपुर, जिला डूंगरपुर, अपने मामा बाबूलाल कटारा के साथ अजमेर स्थित सरकारी निवास पर रहता था।

विज्ञापन

 
एडीजी एटीएस एवं एसओजी वी.के. सिंह ने बताया कि बाबूलाल कटारा को उस समय RPSC सदस्य के रूप में SI भर्ती परीक्षा 2021 के प्रश्नपत्रों की उत्तर कुंजी तैयार करवाने की जिम्मेदारी मिली थी। इसी दौरान कटारा ने परीक्षा से लगभग 35 दिन पहले तीनों दिन के प्रश्न पत्र और उत्तर सरकारी आवास पर मंगवाकर विजय डामोर को सौंपे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Jaipur News: अवैध मीट दुकानों से 300 किलो मछली जब्त, दो जगह सील; नगर निगम टीम से अभद्रता पर केस दर्ज
 
‘रजिस्टर में करवाई नकल, कई को पहुंचाया पेपर
एडीजी सिंह ने बताया कि बाबूलाल कटारा ने विजय कुमार से एक लाइनदार रजिस्टर में सभी प्रश्नों और उत्तरों की नकल करवाई। उस रजिस्टर की कई प्रतियां बनवाकर अन्य अभ्यर्थियों तक पहुंचाई गईं। मूल रजिस्टर विजय कुमार डामोर को दिया गया, ताकि वह परीक्षा की तैयारी कर सके। डामोर ने उसी लीक पेपर से SI परीक्षा दी थी।
 
अब तक 113 आरोपी गिरफ्तार
जांच के आधार पर विजय कुमार डामोर को आज आठ जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल 113 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Sikar: खाटूश्यामजी में शादी की सालगिरह कार्यक्रम के दौरान पर्स चोरी, चोरों ने उड़ाए पांच लाख की नकदी और जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed