{"_id":"663af3b256d9faf91e058799","slug":"shameful-act-a-tribal-woman-was-beaten-and-her-clothes-torn-police-registered-a-case-against-eight-attackers-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक हरकत : आदिवासी महिला के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़े, आठ हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक हरकत : आदिवासी महिला के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़े, आठ हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 08 May 2024 09:08 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 08 May 2024 09:08 AM IST
सार
प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी थाना इलाके में एक आदिवासी महिला को सार्वजनिक रूप से मारपीट करके निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हालिया लोकसभा चुनावों में प्रदेश का आदिवासी इलाका काफी चर्चा में रहा है। इसी इलाके के प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी में एक आदिवासी महिला को सार्वजनिक तौर पर निर्वस्त्र कर मारपीट करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के बाद घर लौट रही थी इसी दौरान कुछ महिला-पुरुष हमलावरों ने उनकी लड़कियों को भगाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। डीएसपी गोपाललाल हिंडौनिया ने बताया कि महिला ने छोटी सादड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि राजू मीणा, माधु मीणा, बापूलाल, पारस मीणा और मदन, गुड्डी बाई, रुक्मणी, शांति सहित अन्य ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के लिए प्रतापगढ़ रैफर कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस उप अधीक्षक गोपाललाल हिंडोनिया ने मामले में कहा है कि महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।