{"_id":"67ea8297c57d7d46b10ecdd2","slug":"senior-congress-leader-girija-vyas-got-burnt-her-dupatta-caught-fire-during-gangaur-puja-in-udaipur-rajasthan-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गिरजा झुलसीं, गणगौर की पूजा करते समय चुनरी में लगी आग, अहमदाबाद रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गिरजा झुलसीं, गणगौर की पूजा करते समय चुनरी में लगी आग, अहमदाबाद रेफर
Mon, 31 Mar 2025 05:25 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 31 Mar 2025 05:25 PM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास गणगौर की पूजा कर रही थीं, इस दौरान उनकी चुनरी में आग लग गई। इसके बाद उन्हें उदयपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पूर्व कंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास झुलसी।
- फोटो : Dr.GirijaVyas
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस की सीनियर लीडर और पूर्व कंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास गणगौर की पूजा करते समय आग में झुलस गई। बताया जा रहा है कि उनकी चुन्नी में आग लग गई। उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद रेफर किया गया है। इससे पहले परिजन उन्हें उदयपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भाजपा अपने दामाद को पकड़ेगी क्या? जानिए सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसके लिए कही यह बात
विज्ञापन
गिरिजा व्यास के पुत्र गोपाल शर्मा ने बताया कि मैं फार्म हाऊस पर गया था, इस दौरान आग लगने की सूचना मिली। जब घर पहुंचे तो पता चला कि मां गणगौर की पूजा कर रही थीं, तभी उनकी चुनरी में आग लग गई। घर में ही काम कर रहे लोगों ने उन्हें संभाला और आग को बुझाया। इसके बाद उन्हें उदयपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया। गिरिजा व्यास की बहू हितांशी शर्मा का कहना है कि गणगौर की पूजा करने के बाद नीचे जल रहे दीपक से चुन्नी ने आग पकड़ ली। हम उन्हें घर में काम करने वाले बसंत के साथ अस्पताल लेकर गए पहुंचे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: MP के CM का फर्जी लेटर हेड लेकर रणथंभौर घूमने पहुंचा शख्स, मुफ्त की सफारी के लालच में पहुंचा हवालात
बता दें कि गिरजा व्यास राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार है। वे प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रहने के साथ केंद्र सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं। इनके अलवा वे राष्ट्रीय महिला आयोग की दो बार अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। गिरिजा व्यास ने 2009 में चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। हालांकि, फिलहाल वे लंबे असरे से सक्रिय राजनीति से दूर चल रही हैं।
गहलोत ने जताई चिंता
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने गिरजा व्यास के घायल होने पर चिंता जताई। उन्होंने एक्स (पहले ट्वीट) कर कहा- पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के आग से झुलसकर घायल होने का समाचार चिंताजनक है। मैं ईश्वर से उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन